Saturday, May 16, 2026
Hometrendingनालंदा पब्लिक स्कूल में योग कैंप, सम्‍मान समारोह आयोजित

नालंदा पब्लिक स्कूल में योग कैंप, सम्‍मान समारोह आयोजित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्रीय विद्यालय खेल के लिए राज्य की योग टीम लड़के और लड़कियों को आज ट्रेनिंग के अंतिम दिन शानदार स्वागत और सम्मान समारोह के साथ रवाना किया गया। नालंदा पब्लिक स्कूल ने इस कैंप का आयोजन बहुत ही शानदार व्यवस्था के साथ किया। उसके लिए प्राचार्य राजेश रंगा का उप निदेशक अरविंद व्यास, उप जिला शिक्षा अधिकारी अनिल बोड़ा, टीम के मुख्य विनोद कल्ला, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी सुनील बोड़ा और खेल प्रभारी अशोक व्यास ने सम्मान किया। कल से राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता देहली में होगी। टीम के साथ कोच विनोद कुमार और श्याम राज तथा महिला सहयोगी मीनाक्षी शर्मा तथा सुभाष बिश्नोई है।

इस अवसर पर अनिल बोड़ा ने अपनी तरफ से टीम के प्रथम तीन स्थान पर आने पर नकद इनाम देने की घोषणा की। जबकि अरविंद व्यास ने भी पदक मिलने पर विभाग की तरफ से इनाम दिलवाने का आश्वासन दिया। इस पूरे ट्रेनिंग के दौरान सुप्रसिद्ध योग कोच भुवनेश पुरोहित ने भी अपनी निशुल्क सेवा देकर अनुपम उदाहरण पेश किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!