Sunday, February 8, 2026
Hometrendingबीकानेर में बड़ी वारदात करने की फ़िराक में घूम रहे थे लॉरेंस...

बीकानेर में बड़ी वारदात करने की फ़िराक में घूम रहे थे लॉरेंस गैंग के दो गुर्गे, पुलिस ने हथियार सहित दबोच लिया

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर पुलिस ने वारदात करने की फ़िराक में घूम रहे लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग के दो गुर्गों को दबोच कर उनके पास से 5 देशी पिस्टल, 12 जिंदा कारतूस बरामद किए है। दोनों अभियुक्तों पर 25000-25000 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि लॉरेंस गैंग के दो गुर्गे शहर में वारदात करने की फ़िराक में घूम रहे है। इस पर आईजी हेमंत शर्मा व एसपी कविन्‍द्र सिंह सागर लगातार मॉनिटरिंग कर इस विशेष टास्‍क टीम को लगातार निर्देश दिए। एएसपी सिटी सौरभ तिवारी, सीओ सदर विशाल जांगिड़, साइबर सेल प्रभारी दीपक यादव व टीम, एमपी नगर थानाधिकारी विजेन्‍द्र सीला की विशेष टीम ने कल रात्रि में गुर्गों को डिटेन कर कड़ी पूछताछ की। इस दौरान अभियुक्‍तों के क़ब्ज़े हथियार बरामद कर लिया। बड़ी वारदात होने से रह गई। गिरफ़्तार अभियुक्त श्रवण सिंह सोढा पुत्र लक्ष्मणसिंह निवासी बज्‍जू और राजेश तर्ड पुत्र रामेश्वर निवासी खाजूवाला के खिलाफ कई केस दर्ज है।

पुलिस के अनुसार, श्रवण सिंह सोढा कुख्यात हथियार तस्कर है व राजेश तर्ड पुलिस थाना खाजूवाला का हिस्‍ट्रीशीटर है।दोनों के विरुद्ध क़रीब 25-25 मुक़दमे विभिन्न राज्यों तथा राजस्थान के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध है। दोनों अभियुक्त पुलिस थाना गजनेर इलाक़े में मारपीट करने की गंभीर वारदात में भी थे शामिल। दोनों लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर के लगातार संपर्क में थे तथा बड़ी वारदात की फ़िराक़ में थे।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!