Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर की बेटियों का नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में किया दमदार प्रदर्शन

बीकानेर की बेटियों का नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में किया दमदार प्रदर्शन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com दिल्ली के तुगलकाबाद स्थित डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में बीकानेर की होनहार बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। विनायक स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी, बीकानेर की निशानेबाज वैदिका शर्मा ने 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में उत्कृष्ट निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। इसके साथ ही उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी सराहनीय प्रदर्शन किया।

एकेडमी के डायरेक्टर एवं मुख्य कोच विरेन्द्र चौधरी तथा प्यारेलाल बाटड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि एकेडमी की निशानेबाज श्रेया चांडक एवं दर्शना सुथार ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर इंडिया टीम ट्रायल्स के लिए क्वालीफिकेशन हासिल किया। इसके अलावा प्रभा शर्मा, पिंकी बिश्नोई, रीतिका बिश्नोई एवं सरिता चौधरी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया।

प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद बीकानेर लौटने पर खिलाड़ियों का एकेडमी परिसर में सम्मान किया गया। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, रामलाल, राज चांडक, प्रदीप शर्मा, धर्माराम बिश्नोई, सुभाष पूनिया एवं बजरंग सुथार सहित अनेक खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही आगामी दिनों में आयोजित होने वाली पुरुष वर्ग की नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की शुभकामनाएं दी गईं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!