Thursday, May 14, 2026
Hometrendingराज्य स्तरीय बालिका रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 27–28 दिसंबर को

राज्य स्तरीय बालिका रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप 27–28 दिसंबर को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राज्य स्तरीय बालिका रिदमिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का आयोजन 27 एवं 28 दिसंबर 2025 को चैनपुरा इंडोर हॉल, जोधपुर में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बीकानेर टीम भी भाग लेकर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बीकानेर की टीम के चयन के लिए बीकानेर जिम्नास्टिक संघ की ओर से 25 दिसंबर 2025 को बी.एल. मेमोरियल स्कूल, बीकानेर में स्थानीय चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में बीकानेर का प्रतिनिधित्व करेंगी।

संघ की ओर से जिम्नास्टिक में बालिकाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें उच्च स्तरीय मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि पर स्थानीय चयन प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें। यह जानकारी बीकानेर जिम्नास्टिक संघ के सचिव प्रदीप सिंह पंवार ने दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!