Hometrendingबीकानेर जिला स्‍तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन 21 व 22 को

बीकानेर जिला स्‍तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन 21 व 22 को

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  बीकानेर जिला खो खो संघ के तत्वावधान में 30वीं जिला स्तरीय सब जूनियर बालक-बालिका खो खो (14 वर्ष) का आयोजन 21 व 22 जनवरी 2026 से शुभम स्कूल, खारी (लूणकरनसर के खेल मैदान पर किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र की प्रति अपने साथ लायें।

जिला खो खो संघ बीकानेर के चैयरमैन हाजी मकसूद अहमद के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमें अपनी प्रविष्टि की सूचना प्रतियोगिता संचालन समिति कें बद्रीनारायण शर्मा, मोहन लाल कस्वां, महबूब अली, सुरेन्द्र सिंह, बृजलाल, किसन स्वामी व ओम प्रकाश गोदारा को दे सकते हैं। इस प्रतियोगिता के आधार पर जिला टीम का चयन किया जायेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular