








बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ राजस्थान बीकानेर के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य के द्वारा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को ईमेल पत्र के माध्यम से निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के रिक्त पद को अविलम्ब भरने की मांग की गई है।
प्रदेशाध्यक्ष आचार्य ने बताया कि पत्र में अवगत कराया गया है कि आशीष मोदी (आई.ए.एस.) के स्थानान्तरण से रिक्त हुए निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर एवं पदेन अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (वरिष्ठ) समग्र शिक्षा अभियान के पद पर अभी तक पदस्थापन नहीं दिया गया है, उल्लेखनीय है कि इस पद का अतिरिक्त कार्य भार सीताराम जाट (आई.ए.एस.) निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर को दिया हुआ है। विदित है कि राजस्थान विधान सभा का सत्र प्रारम्भ होने वाला है तथा राज्य की मंशा के अनुरूप विभागीय पदौन्नति समिति की बैठकों आदि महत्वपूर्ण विभागीय कार्य समयबद्ध रूप से निष्पादित किया जाना है। आचार्य ने बताया कि पत्र में अनुरोध किया गया है कि राज्य हित एवं विभाग हित को ध्यान में रखते हुए निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर एवं पदेन अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक (वरिष्ठ) समग्र शिक्षा अभियान के पद पर अविलम्ब पदस्थापन करना समिचीन होगा।


