Hometrendingबीकानेर में गर्माएगी पंचायत चुनाव की राजनीति, पूर्व सीएम गहलोत आज बीकानेर...

बीकानेर में गर्माएगी पंचायत चुनाव की राजनीति, पूर्व सीएम गहलोत आज बीकानेर में, सम्‍मेलन में होंगे शामिल

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पंचायत राज चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बीच, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज बीकानेर दौरें पर रहेंगे। गहलोत के दौरे को लेकर तैयारी कर ली गई है। गहलोत की अगुवाई में नाल बड़ी में पंचायती राज सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन में किसानों सहित आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।

इससे पहले पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल ने प्रेस वार्ता कर पूर्व सीएम गहलोत के बीकानेर दौरे की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में मेघवाल ने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि खाजूवाला, घड़साना और रावला सहित कई क्षेत्रों में फसलें खराब होने से किसान परेशान हैं और उनमें नाराजगी बढ़ रही है। सरकार पांच बारी पानी देने की बात कह रही है, जबकि किसानों को राहत देने के लिए आठ बारी पानी दिया जाना चाहिए।

मेघवाल ने कहा कि फसल खराबे के बावजूद किसानों को फसल बीमा का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो रहा है। उन्होंने मांग की कि किसानों को पर्याप्त सिंचाई पानी उपलब्ध कराने के साथ फसल बीमा का लाभ भी सुनिश्चित किया जाए।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular