Hometrendingबीकानेर में कांग्रेस ने जिला परिषद के वार्डों में प्रत्‍याशियों का किया...

बीकानेर में कांग्रेस ने जिला परिषद के वार्डों में प्रत्‍याशियों का किया ऐलान, स्‍व. रामेश्‍वर डूडी की पुत्रवधू और पूर्व मंत्री मेघवाल की बेटी को मिले टिकट

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्‍यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बीकानेर देहात कांग्रेस अध्‍यक्ष बिशनाराम सियाग ने जिला परिषद बीकानेर के अंतर्गत आने वाले वार्डों में कांग्रेस के आधिकारिक प्रत्‍याशियों की सूची आज जारी कर दी है।

सूची में वार्ड नंबर 13 से पार्टी ने निकिता डूडी पत्‍नी अजय डूडी को टिकट थमाया है। निकिता स्‍वर्गीय रामेश्‍वर डूडी की पुत्रवधू हैं। आपको बता दें कि इसी वार्ड से रामेश्‍वर डूडी के भाई की बहू ने भी कल नामांकन दाखिल किया था लेकिन पार्टी ने निकिता को टिकट थमा दिया है। इसी तरह पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल की बेटी सरिता चौहान को वार्ड संख्‍या 26 से कांग्रेस का टिकट दिया गया है।

jila parishad congress bikaner list

jila parishad congress bikaner list

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular