Thursday, June 4, 2026
Hometrendingमीटर जांचने पहुंचे बिजली कर्मचारियों को बनाया बंधक

मीटर जांचने पहुंचे बिजली कर्मचारियों को बनाया बंधक

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com शहर के चौंखूंटी इलाके में बिजली चोरी की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बुधवार सुबह घरोंप्रतिष्ठानों में लगे बिजली मीटरों की जांच करने पहुंची बीकेईएसल कंपनी के कर्मचारियों को भारी जन विरोध का सामना करना पड़ा। मामला इतना बढ़ गया कि स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों को रस्सी से बंधक बना लिया। वहां पर मौहल्लेवासी नारेबाजी करने लगे। लोगों का आरोप था कि बिजली कंपनी के कर्मचारी  बिना सूचना के ही घरों में घुस गएउस दौरान घर में महिलाएं थी।

वहीं मौके पर मौजूद बीकेईएसल की महिला अभियंता ने बताया कि उन्हीं घरों में मीटर चैक किये जा रहे थेजहां बिजली चोरी की आंशका थी। बताया जाता है कि गुस्साए लोगों के हंगामें से माहौल इस कदर बिगड़ गया कि मौके पर कोटगेट पुलिस को पहुंचना पड़ा। पहुंची पुलिस ने समझाईश कीतब जाकर मामला शांत हुआ। 

राजस्‍थान विधानसभा में बेरोजगारी भत्ते को लेकर हंगामा, वाकआउट

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!