Hometrendingइसलिए राजस्‍थान आने से पहले ही अटक गया मानसून, अब जुलाई के....

इसलिए राजस्‍थान आने से पहले ही अटक गया मानसून, अब जुलाई के….

जयपुर abhayindia.com राजस्थान में कमजोर हुआ मानसून हिमालय की घाटियों और उत्तरी भाग में जोरदार बरस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून को सक्रिय करने के लिए कम हवा के दबाव का लंबा क्षेत्र बहुत महत्‍वपूर्ण माना जाता है, इसी से मानसूनी हवाएं जोर पकड़ती है। यह क्षेत्र हिमालय की घाटियों से पंजाब, हिमालय, बिहार, उत्तरी प्रदेश के उत्तरी भाग, पश्चिमी बंगाल में बना हुआ है। इसके चलते वहां जमकर बारिश हो रही है। राजस्‍थान में ऐसा यह सिस्टम जुलाई के आखिरी सप्‍ताह तक सक्रिय होगा, जब जाकर प्रदेश में मेघ बरसेंगे। हालांकि इस सप्‍ताह कई जगहों पर हल्‍की बूंदाबांदी हो सकती है।

आपको बता दें कि मानसून कमजोर होने के कारण राजस्‍थान के 15 जिलों में सामान्य से भी कम बारिश हुई है। सिंचाई विभाग की ओर से एक जून से 16 जुलाई तक के जारी बारिश के आंकड़ों के अनुसार, जयपुर में 29 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इस दौरान यहां 99.36 एमएम बारिश हर हुई है।

आतंक का आका हाफिज सईद गिरफ्तार, जेल भेजा

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular