Saturday, April 27, 2024
Hometrendingदेवीसिंह भाटी के मामले में भाजपाईयों ने साधी चुप्पी, इस्तीफे के बाद...

देवीसिंह भाटी के मामले में भाजपाईयों ने साधी चुप्पी, इस्तीफे के बाद…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। लोकसभा चुनावों में बीकानेर संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ खुलकर विरोध कर रहे पार्टी के दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी के मामले में बीकानेर के भाजपाई नेताओं ने पूरी तरह चुप्पी साध रखी है। हालांकि भाटी पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे चुके है, लेकिन पार्टी स्तर पर उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। ऐसे में सियासी हलकों में चर्चा है कि पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की राजनीतिक गतिविधियां एक बार फिर से भाजपा को भारी पड़ रही है। हालात यह बन गए हैं कि भाटी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद भी भाजपा उसे स्वीकार नहीं कर पा रही है।

पता चला है कि भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में एक बार फिर से देवीसिंह भाटी के इस्तीफे पर फैसला नहीं हो सका। दो सदस्यों के अड़ जाने के बाद एक बार फिर इस्तीफा किनारे रह गया और दूसरे मुद्दों पर चर्चा होती रही। जानकारी के अनुसार लगातार इस्तीफा स्वीकारने के लिए बड़े-बड़े अवसर देने वाले देवीसिंह भाटी का इस्तीफा स्वीकार नहीं होना हैरत की बात है। दूसरी और पार्टी के जानकारों का कहना है कि भाटी का इस्तीफा स्वीकार नहीं करने के पीछे भाजपा की रणनीति भाटी को स्वछंद नही छोडऩे की है। इस्तीफा स्वीकार होते ही भाटी खुले हो जाएंगे, जिसके परिणाम भाजपा ने पहले भी देखे हैं।

यही वजह है कि अर्जुनराम मेघवाल शांति और सहजता से चुनाव प्रचार कर रहे हैं और बीकानेर भाजपा के तमाम नेता देवीसिंह भाटी के विरोध को नजरअंदाज कर चुनावी प्रचार में जुटे है। भाजपा की चुनावी रणनीति के लिये मंगलवार को बीकानेर पहुंच चुके दशरथ सिंह ने भी फिलहाल भाटी के मामले में किसी प्रकार की टिप्पणी से इंकार कर दिया है।

बीकानेर : चारों प्रहर एक्टिव रहेगा चुनावी कंट्रोल रूम, आचार संहिता उल्लंघन हो तो…

कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल का पुतला फूंका

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular