Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर में युवा व्‍यापारी की सूझ-बूझ से टल गई साइबर ठगी, ठग...

बीकानेर में युवा व्‍यापारी की सूझ-बूझ से टल गई साइबर ठगी, ठग ताकते रह गए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साइ‍बर ठगी के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच, एक युवा व्‍यापारी ने सूझ-बूझ से काम लिया जिससे वे ठगी से बच गए और ठग ताकते रह गए।

व्यापारी राजेश बावेजा ने बताया कि उसकी मुक्ताप्रसाद नगर में जय अम्बे प्लाईवुड नाम से फर्म है। आज सुबह कॉल आया कि केंद्रीय विद्यालय से प्रिंसिपल अनिता बोल रही हूं, 40 नग प्लाई भेज दें, जो बिल होगा अमाउंट वहीं दे देंगे। आपके नम्बर हमारे कारपेंटर ने दिए हैं। इस पर मैंने टैक्‍सी से माल भेज दिया। प्‍लाई का अमाउंट 70400 हुआ, हमें कहा कि 40000 नगद दे रहे है 30400 बैंक में देंगे। इस मैंने कहा ठीक है। इसके बाद एक व्‍यक्ति का कॉल आया जिसने अपना नाम रोशन सिंह बताया और बोला यह क्यूआर कोड है, इस पर एक रुपया डालो, उस कोड पर आर्मी लिखा था। यह माजरा देखते ही मुझे कुछ गडबड लगी। मैंने उन्‍हें कहा कि जब भुगतान आपको करना है तो मैं क्यों एक रुपया डालूं, उसने बोला आर्मी में कन्फर्मेशन जरूरी होती है। इस पर मैंने सबसे पहले अपने खाते की समस्त धनराशि अपनी धर्मपत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दी। इसके बाद मैंने कहा अब बोल कहां भेजूं एक रुपया। उसके बाद से वो नकली मैडम और वो अकाउंटेंट फोन नहीं उठा रहे और ना ही उन्होंने माल स्कूल में उतारा और कहा- माल होस्टल में उतरेगा, वहीं नगद देंगे।

व्यापारी बावेजा ने बताया कि लगता है फ्रॉड लोग थे, जो उसकी समस्त जमा पूंजी उड़ा ले जाते। व्यापारी ने लोगों से अपील की है कि ऐसे फ्रॉड लोगों से सावधान रहें तथा कार्रवाई होनी चाहिए। व्यापारी ने बताया कि दोनों के अभी नंबर चालू है, लेकिन कॉल रिसीव नहीं कर रहे। आपको बता दें कि व्‍यापारी राजेश बावेजा रोटेरियन हैं तथा सेवा प्रकल्‍पों से जुडे रहते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!