Saturday, May 16, 2026
Hometrendingबीकानेर की तीन बास्‍केटबाल खिलाड़ियों का राजस्थान टीम में चयन

बीकानेर की तीन बास्‍केटबाल खिलाड़ियों का राजस्थान टीम में चयन

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजकीय बागड़ उमावि डीडवाना कुचामन में आयोजित दो दिवसीय चयन प्रक्रिया के बाद 17 वर्ष स्कूली राजस्थान टीम के 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया, जिसमें बीकानेर में महारानी स्कूल में संचालित शिक्षा विभाग के बास्केटबॉल प्रशिक्षण केन्द्र से सबसे ज्‍यादा तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।

बास्केटबॉल कोच व सेंटर प्रभारी नरेन्द्र कस्वाँ ने बताया कि महारानी राजकीय बालिका स्कूल के तत्वावधान में राज्यस्तरीय स्कूली प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया था जिसमें बालिका के 17 वर्ष आयुवर्ग में सत्र पर्यंत प्रशिक्षण केन्द्र राजकीय महारानी बालिका स्कूल बीकानेर की टीम विजेता रही थी। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 4 खिलाड़ियों का चयन स्कूली राष्ट्रीय प्रशिक्षण के लिए किया गया, जहां 3 खिलाड़ियों ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया, प्रदर्शन के आधार पर तीनों खिलाड़ियों का चयन राजस्थान टीम के लिए अंतिम रूप से किया गया।

प्रधानाचार्य शारदा पहाड़िया ने इस शानदार उपलब्धि पर कोच नरेन्द्र कस्वाँ, चयनित खिलाड़ी प्रेक्षा गहलोत, अक्षिता कंवर व सिमरन प्रवीण को बधाई दी व छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में आगामी 4 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित होने वाली स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!