Monday, June 22, 2026
Hometrendingपीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक, परीक्षा नौ को

पीटीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक, परीक्षा नौ को

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

अजमेर Abhayindia.com स्कूलों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए इस वर्ष होने वाली प्रीबीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। यह परीक्षा राज्य में दो वर्षीय और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड और बीएसी-बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष राज्य सरकार ने वर्धमान महावीर खुला विश्‍वविद्यालय कोटा को पीटीईटी परीक्षा के आयोजन का जिम्मा सौंपा है।

जिला समन्वयक एवं सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार बहरवाल ने बताया कि इन दोनों परीक्षा के अभ्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन वेबसाइट पर आमंत्रित किए जा रहे हैं। राज्य स्तरीय परीक्षा की तैयारियाें के लिए पर्याप्त समय की आवश्‍यकता होती है। 30 अप्रैल के बाद आवेदन की अंतिम तिथि में अभी वृद्धि की संभावना नहीं है।

उन्होंने बताया कि पीटीईटी के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। परीक्षा 9 जून को आयोजित की जानी है। अभ्यर्थी वेबसाइट एवं ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कर सकते है। यथा संभव प्रयास किया जायेगा कि अभ्यर्थी को अपने जिले में ही परीक्षा केन्द्र आंवटित हो सकें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!