Hometrendingदीपावली से ठीक पहले गहलोत सरकार का तोहफा, 46500 पदों पर भर्ती...

दीपावली से ठीक पहले गहलोत सरकार का तोहफा, 46500 पदों पर भर्ती को दी वित्‍तीय मंजूरी…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश की गहलोत सरकार ने दीपावली से ठीक पहले बेरोजगारों को तोहफा दिया है। अधीनस्थ बोर्ड की ओर से चार और पांच फरवरी को आयोजित की जाने वाली तृतीय श्रेणी शिक्षकों के 46500 पदों पर भर्ती की वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसमें लेवल-1 के 21 हजार पदों की स्वीकृति दी है।

वहीं, लेवल-2 के 25 हजार 500 पद स्वीकृत किए गए हैं। विशेष शिक्षा अध्यापकों के लिए 4500 पद 46500 पदों में से ही निर्धारित किए गए हैं। वित्तीय स्वीकृति जारी होने के बाद अब बोर्ड भर्ती की विज्ञप्ति जारी करेगा।

इधर, तृतीय श्रेणी शिक्षक पदों की वित्तीय स्वीकृत जारी करने के बाद लेवल -2 के अभ्यर्थियों ने विरोध शुरू कर दिया है। अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने पहले लेवल-2 के 31500 पद निर्धारित किए थे। वहीं, लेवल-1 के 15 हजार पद निर्धारित किए थे। लेकिन अब वित्तीय स्वीकृति में लेवल-2 के 25 हजार 500 पद दिए गए हैं। लेवल-2 के अभ्यर्थियों ने विरोध शुरू कर दिया है।

बीकानेर में 23 अक्‍टूबर को आएंगे राठौड़-चतुर्वेदी, भैरोंसिंह शेखावत की 99वीं जयंती के समारोह की तैयारियां शुरू…

राजस्‍थान में मंगल से बदल रहा मौसम का मिजाज, हल्‍की बारिश के भी आसार…

राजस्‍थान में सियासी घटनाक्रम के बीच राजनीतिक नियुक्तियां शुरू, बीस सूत्री कार्यक्रम को लेकर समितियां गठित, इन मंत्रियों को…

सीएम गहलोत ने कसा तंज, कहा- बिना रगड़ाई पद मिल गए, वे देश में फितूर कर रहे हैं…

बीकानेर क्राइम : रंजिश को लेकर युवक पर गाड़ी चढाने का प्रयास, फायर किए, आठ व्‍यक्ति नामजद…

राजस्‍थान : लीडरशिप फेस और टिकट के लिए भाजपा करवा रही सर्वे, नेताओं में बढ़ी हलचल…

विधायक दिव्‍या मदेरणा का तंज- मुट्‌ठी भर बाजरे के लिए दिल्ली की बादशाहत खो दी…

राजस्‍थान में 17 को कांग्रेस का होगा जश्‍न, भाजपा मनाएगी ब्‍लैक डे….

राजस्‍थान : 25 दिग्‍गज नेता भाजपा में शामिल होने की कतार में, मेघवाल ने बताया- कैसे होगी एंट्री…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular