Thursday, June 4, 2026
Hometrendingएग्जिट पोल्‍स : राजस्‍थान में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे, भाजपा फिर भी नुकसान में....

एग्जिट पोल्‍स : राजस्‍थान में आएंगे चौंकाने वाले नतीजे, भाजपा फिर भी नुकसान में….

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com देश में लोकसभा चुनाव के सात चरण में हुए चुनाव के लिए मतदान रविवार को संपन्न हो गए है। इसके साथ एग्जिट पोल्स के नतीजे भी सामने गए हैं। राजस्‍थान की 25 सीटों में से भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें तो मिलती दिख रही हैलेकिन 2014 के मुकाबले वह नुकसान में रहेगी।

Times Now-VMR ने राजस्थान में भाजपा को 25 में से 20 सीटें दी हैं। यदि असल नतीजे यही रहे तो भाजपा को 2014 के मुकाबले 5 सीटों का नुकसान हो रहा है। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 5 सीटें दी गई हैं।

एबीपी न्यूज के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 19 सीटें मिलती दिख रही हैंजबकि कांग्रेस 6 सीटें मिलने की संभावना है। 2014 में भाजपा को मोदी लहर में सभी 25 सीटें मिलीं थी।

आजतक/एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 23 से 25 सीटें मिलने का अनुमान हैजबकि कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती है।

एनडीटीवी पोल ऑफ पोल्स के एग्जिट पोल में भाजपा को 16, कांग्रेस-3 और अन्य को 6 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।

इंडिया टीवीसीएनएक्स एग्जिट पोल में राजस्थान की कुल 25 सीटों में से 21 पर भाजपा और 4 पर कांग्रेस की जीत की संभावना है। पिछली बार के मुकाबले इस बार भाजपा की राजस्थान में 4 सीटें कम हो रही है।

एग्जिट पोल : एनडीए को मिलेगा बहुमत, देश में हुए ये प्रमुख सर्वे….

डिसेंट किड्स स्कूल को मिला टॉप स्कूल्स ऑफ इंडिया रैंकिंग 2018 अवार्ड

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!