Hometrendingडिसेंट किड्स स्कूल को मिला टॉप स्कूल्स ऑफ इंडिया रैंकिंग 2018 अवार्ड

डिसेंट किड्स स्कूल को मिला टॉप स्कूल्स ऑफ इंडिया रैंकिंग 2018 अवार्ड

बीकानेर abhayindia.com एलीट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड एवं डिजिटल लर्निंग द्वारा महाराष्ट्र के पुणे में स्थित होटल ग्रांड शैरेटन में आयोजित बारहवीं स्कूल लीडरशिप सम्मिट के तहत टॉप स्कूल्स ऑफ इंडिया रैंकिंग 2018 अवार्ड से बीकानेर की डिसेंट किड्स स्कूल को सम्मानित किया गया है। समारोह में उन्‍हें यह अवार्ड एलीट्स टेक्नोमीडिया प्राईवेट लिमिटेड के सीईओ डॉ. रवि गुप्त ने प्रदान किया। समारोह में देश भर के लगभग सौ स्कूलों को यह अवार्ड दिए गए, जिसमें बीकानेर संभाग से डिसेंट किड्स एकमात्र स्कूल है। उन्होंने बताया कि डिजिटल लर्निंग मैग्जीन द्वारा नवम्बर 2018 में देश भर में किए गए सर्वे के मुताबिक यह रैंकिंग चुनी गई हैं।

समारोह में डिसेंट किड्स स्कूल के प्रिंसिपल गिरिराज खैरीवाल ने “रिडिफाईनिंग एससेमेंटस इन स्कूल एज्यूकेशन” विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि टीचिंग टेक्निक और इंस्ट्रक्शन मैथोलोजी को और अधिक प्रभावी बनाने से ही स्टूडेंट्स में बेहतर रूप से लर्निंग स्किल डवलपमेंट हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्कूली शिक्षा अंक हासिल करने का माध्यम भर है। जिस वजह से स्टूडेंट्स रटा कर के हडरेंड पर्सेंट तक अंक प्राप्त कर लेते हैं, लेकिन अधिकांश स्टूडेंट्स अपने विषयों की जानकारी में उतने पारंगत नहीं हो पाते तथा स्किल डवलपमेंट करने में भी उतने सफल नहीं हो पाते। उन्होंने कहा कि अब एज्यूकेशन सिस्टम में आमूलचूल परिवर्तन जरूरी हो गया है। आज एक ऐसे सिस्टम की महती आवश्यकता है जो स्टूडेंट्स की वास्तविक प्रतिभा का मनोवैज्ञानिक आकलन व विश्लेषण अंकीय सिस्टम से परे जाकर कर सके। यदि ऐसा होता है तो निश्चित ही बच्चे अपनी रूचि के अनुरूप अपने विषयों में पारंगत हो सकेंगे तथा अपने सपनों को नित नूतन आयाम दे सकेंगे।

इस सम्मिट में आदित्य बिड़ला एज्यूकेशन एकेडमी, मुंबई, सी पी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर, पुणे व मुंबई, संस्कार स्कूल, जयपुर, संजीवनी वर्ल्ड स्कूल, मुंबई, जयश्री पेडीवाल हाई स्कूल, जयपुर, पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई व जयपुर, रिवरडेल हाई स्कूल, औरंगाबाद, बिलीमोर्या हाई स्कूल, पंचगनी,कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, नावांशहर, पंजाब, कैम्ब्रिज कोर्ट ग्रुप ऑफ स्कूल्स, जयपुर, दिल्ली पब्लिक स्कूल, जयपुर, मेघा ग्रुप ऑफ स्कूल्स, नागपुर,सिजनस वर्ल्ड स्कूल, वडोदरा, पोद्दार वर्ल्ड स्कूल, वडोदरा, मांउट लिट्रा जी स्कूल, पुणे, शारदा स्कूल, शोलापुर, के आर पब्लिक स्कूल, नंदूरबार, तेजस विद्यालय, वडोदरा, आनंद निकेतन स्कूल अहमदाबाद, आरएमपीएस इंटरनेशनल स्कूल, अंकलेश्वर, फ्यूचरिस्टिक एड्यू इनीशिएटिव, हैदराबाद, आर्चिड स्कूल,मुंबई, ताप्ती वैली इंटरनेशनल स्कूल, सूरत एबी स्कूल, नवसारी, शेमफोर्ड स्कूल, दमन इत्यादि ने एज्यूकेशनल सिस्टम में सुधार के संबंध में तथा नवाचारों के बारे में अपने–अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर श्री गोपेश्वर विद्यापीठ सैकेंडरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका भंवरी देवी सहित देश के लगभग एक सौ अस्सी प्रतिष्ठित स्कूलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

विप्र महिला प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन, कार्यकारिणी का हुआ विस्‍तार…..

परशुराम जयंती समारोह में 46 ब्राह्मण प्रतिभाएं सम्मानित, डॉ. कल्‍ला ने …

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular