Hometrendingबॉर्डर एरिया में लाखों की नगदी व लग्‍जरी गाड़ी सहित पांच संदिग्‍ध...

बॉर्डर एरिया में लाखों की नगदी व लग्‍जरी गाड़ी सहित पांच संदिग्‍ध गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com बॉर्डर एरिया खाजूवाला में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पांच संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार उनके कब्‍जे से दस लाख रुपए नगद और एक लग्जरी गाड़ी बरामद की है। बीएसएफ ने पांचों संदिग्‍धों को खाजूवाला पुलिस को सुपुर्द किया है।

जानकारी के अनुसार खाजूवाला में रविवार रात बॉर्डर पर पबनी पोस्ट के पास एक लग्जरी गाड़ी फॉर्च्यूनर संदिग्ध अवस्था में आती-जाती दिखाई दी। इस पर बीएसएफ दस्ते ने गाड़ी को रेाका। उसमें पांच जने सवार थे। इनसे पूछताछ की तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर बीएसएफ ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 10 लाख रुपए की नगदी मिली। इस बारे में कोई ठोस बात नहीं बता पाए तो बीएसएफ ने इन्हें पकड़ लिया। बीएसएफ ने सोमवार सुबह इन्हें खाजूवाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने इन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular