Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपरशुराम जयंती समारोह में 46 ब्राह्मण प्रतिभाएं सम्मानित, डॉ. कल्‍ला ने ...

परशुराम जयंती समारोह में 46 ब्राह्मण प्रतिभाएं सम्मानित, डॉ. कल्‍ला ने …

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com भगवान परशुराम जयंती समारोह के समापन के अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय ब्राह्मण रत्‍न सम्मान समारोह रविवार को आयोजित हुआ। इसमें 46 ब्राह्मण प्रतिभाएं सम्मानित हुई। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने कहा कि ब्राह्मणों को अपने संस्कारों को प्रबल करते हुए समाज को दिशा एवं मार्गदर्शन देना चाहिए। ब्राह्मण समाज ने सदैव परहित में कार्य किया है।

इस अवसर पर समारोह के अध्यक्षता करते हुये सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्यण सर्वहित की बात करता है और सर्वजन सुखाय की भावना से समाज को एक राह दिखाता हैलेकिन अब ब्राह्मणों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए और अग्रणी भूमिका निभाने वाला ब्राह्मण आज पिछड़ रहा है।

विशिष्ठ अतिथि न्यायाधिपति गोवर्धन लाल बाढ़धार ने कहा कि जब ब्राह्मण आगे बढे़गा तो देश में सामाजिक समरसता बढे़गी और परशुरामजी के बताये हुये रास्ते पर युवाओं को चलना चाहिए। सामाजिक रूप से संगठित होकर समाज को एकजुट करना चाहिए और लोकतंत्र में अपनी ताकत दिखानी चाहिए। महापौर विष्णु लाटा ने सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।

महासभा के संरक्षक एडवोकेट एच. सी. गणेशियाडीपीआर के डिप्टी डायरेक्टर गोविंद पारीकपरशुराम यात्रा के संचालक आचार्य राजेश्वर और शहर अध्यक्ष अनिल सारस्वत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर एल. डी. किराडून्यायिक सेवाअभय जोशीपत्रकारितामहेश शर्माभारतीय प्रशासनिक सेवापं. श्रीपति शर्मासाहित्यडॉ. अखिल शुक्लासमाज सेवाराजेन्द्र त्यागीराज्य पुलिस सेवा को सम्मानित किया गया। डॉ. प्रशांत द्विवेदीचिकित्साजया चतुर्वेदीन्यायिक सेवादेवेन्द्र शर्मापत्रकारितामहेश शर्मापत्रकारिताआशुतोष शर्माइलेक्ट्रोनिक पत्रकारितामोहित गोस्वामीपत्रकारितासुषमा पाण्डेयपत्रकारिताउर्वशी शर्मादूरदर्शन एंकरसतीश शर्मापत्रकारिताएडवोकेट आशा शर्माविधिक सेवाराकेश भार्गवप्रशासनिक सेवाडॉ. प्रवीण गोस्वामीशिक्षाब्रजेश दीक्षितजेल सेवा को सम्मानित किया। अरूण कुमार शर्माप्रशासनिक सेवारमाकांत शर्माजेल सेवाडॉ. यदु शर्माशिक्षाभरत मिश्राबिजनेसमेनसौरभ भट्टकला एवं संस्कृतिडॉ. निधी पारीकशिक्षाडॉ. बालकृश्ण शर्माचिकित्सागगन मिश्राकल संस्कृतिसंदीप कुमार शर्माआदिवासी सेवाडॉ. बृजेष गौड़चिकित्साडॉ. घनश्याम शर्मासंस्कृत शिक्षाभारती शर्मासमाज सेवागोपाल शर्मापुलिस सेवा को सम्मानित किया। सुरेश त्रिवेदीबैंकिग सेवाजयवर्धन भारद्वाजसमाज सेवाअशोक  कुमार शर्माकलासुधाकर दवेनृत्य कलायोगेन्द्र कुमार जोशीसमाज सेवाआचार्य गजेन्द्र शर्माज्योतिशधर्मशास्त्रअमित प्रधानशिक्षा , अमित शर्मासमाज सेवापुलकित भारद्वाजखनन क्षेत्रसुर्या शर्माइंटिरियर डिजाईनिंगरामचन्द्र शर्मासमाज सेवारोहिताश मुदगलसमाज सेवानीतिन गोस्वामीकला एवं लेखन को स्मृति चिन्हप्रशस्ति पत्रसाफा दुपट्टा देकर सम्मानित किया गया।

आधार कार्डधारकों को मिली राहत, जानिये कार्ड से जुडी ये अहम नई बातें….

पुलिस ने 90 दिनों में पेश नहीं की चार्जशीट, छूट गया आरोपी, अब थानाधिकारी….

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!