Hometrendingचुनाव दल 4 व 5 को होंगे रवाना, गैर हाजिर कार्मिकों के खिलाफ...

चुनाव दल 4 व 5 को होंगे रवाना, गैर हाजिर कार्मिकों के खिलाफ होगी ये कार्रवाई….

बीकानेर abhayindia.com लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए 6 मई को संसदीय क्षेत्र में होने वाले मतदान के लिए 4 व 5 मई को मतदान दल रवाना होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने बताया कि संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान दलों को पॉलिटेक्निक कॉलेज से 4 व 5 मई को प्रातः 7 बजे से रवाना किया जाएगा। इसके लिए समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

उन्होंने बताया कि खाजूवाला, कोलायत, लूणकरनसर, श्रीडूंगरगढ विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान दल 4 मई को तथा बीकानेर पूर्व, पश्चिम तथा नोखा के लिए 5 मई को मतदान दल रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों के लिए 188 मतदान दल, बीकानेर पूर्व के लिए 195 तथा नोखा के लिए 252 मतदान दल रवाना होंगे। इसी प्रकार खाजूवाला के लिए गठित 223, श्रीडूंगरगढ़ के लिए 231, लूणकरनसर विधानसभा क्षेत्र के लिए 225 तथा कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए 261 मतदान दलों को रवाना किया जाएगा।

गौतम ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निर्बाध रूप से संपादित करवाने के लिए 10 स्थानों पर सहायक मतदान केन्द्रों का निर्माण किया गया है। इनमें से बीकानेर जिला मुख्यालय पर 1 तथा अन्य उपखंड तथा तहसील मुख्यालयों पर 9 मतदान केन्द्रों को रिजर्व के रूप में रखा गया है। गौतम ने बताया कि मतदान दलों के कार्मिकों की उपस्थिति के लिए पहली बार एक नई व्यवस्था बनाई गई है। जिसके तहत समस्त कार्य मतदान दलों के लिए निर्धारित की गई टेबलों पर ही सम्पादित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीठासीन अधिकारी द्वारा मतदान दल के सभी सदस्यों की उपस्थिति अपनी सीट पर ही नियुक्ति प्रकोष्ठ कार्मिक को दी जाएगी। सभी कार्मिकों को मतदान सामग्री वितरण के साथ ही यह बताया जाएगा कि उनकी नियुक्ति किस बूथ के लिए की गई है। मतदान दलों को उनके बूथ की समस्त जानकारी दी जाएगी।

 जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी सदस्य की अनुपस्थिति की सूचना नियुक्ति प्रकोष्ठ कार्मिक को सीट पर ही दी जानी है, इसके लिए नियुक्ति प्रकोष्ठ द्वारा अलग से समन्वयक तथा अनाउंसर लगाए गए हैं। प्रत्येक मतदान दल पंक्ति पर कार्मिकों की सुविधा के लिए नियुक्ति प्रकोष्ठ द्वारा कार्मिक नियुक्त किए जाएंगे।

 गौतम ने बताया कि अनुपस्थित कार्मिक के स्थान पर नया कार्मिक लगाए जाने से पूर्व ही अनुपस्थित कार्मिक पर लोकप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत अविलम्ब कार्यवाही एवं अभियोजन व विभागीय कार्यवाही की जाएगी।

 मुख्य चुनाव अधिकारी ने ली वीसी

मुख्य चुनाव अधिकारी आनंद कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उप महानिरीक्षक पुलिस बीएल मीना तथा जिला निर्वाचन अधिकारी से चुनाव की तैयारियों के सम्बंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए मतदान के दिन सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम कर लिए गए हैं। यहां सीआरपीएफ, पुलिस, होमगार्ड की अतिरिक्त टुकडि़यां लगाई गई है। साथ ही विभिन्न मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग व वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था करवाई गई है।

गौतम ने बताया कि मतदान दल के लिए लगाए सभी कार्मिकों को मॉक पोल के बारे में बेहतर तरीके से समझा दिया गया है कि मतदान के दिन मतदान प्रारम्भ करने से पूर्व मॉक पोल आवश्यक रूप से करवाएं। उन्होंने बताया कि मतदान कार्मिकों से इस सम्बंध में कोई त्रुटि न रहे इसके लिए सभी मतदान केन्द्रों पर मॉक पोल से जुड़े पेम्पलेट चिपकाए जाएंगे, जिस पर मॉक पोल से जुड़ी सम्पूर्ण प्रक्रिया लिखित में उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि मतदान के दिन यदि कोई ईवीएम खराब होती है तो ऐसी स्थिति में मशीन बदलने के सभी पुख्ता इंतजाम करते हुए जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में अतिरिक्त ईवीएम सुरक्षित रूप से रखी गई है ताकि किसी भी स्थिति में चुनाव प्रक्रिया बाधित नहीं हो।

बीकानेर में “मैं भी चौकीदार” पिचके वाला….

बीकानेर क्राइम : स्लीपर बसों में ये क्‍या चल रहा खेल? इनकी रडार पर…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular