Sunday, April 28, 2024
Homeबीकानेरइम्यूनिटी बढ़ाने में सक्षम है सहजन, बीकानेर की महिला कृषक का कमाल,...

इम्यूनिटी बढ़ाने में सक्षम है सहजन, बीकानेर की महिला कृषक का कमाल, देखें वीडियो…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com कोरोना काल में हर तरह इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसमें सबसे अहम है सजहन (मोरिंगा)।

यह एक तरह का पौधा है जिसकी पत्तियां बड़ी कारगर है। इन पत्तियों को सूखाकर उसका पाउण्डर बनाया जाए और उसका नियमित सेवन करने से कई तरह बीमारियों में फायदा मिल सकता है। इस बात को आयुर्वेदिक चिकित्सक भी मानते हैं।

महिला किसान ने किया कमाल…

इस कोरोना महामारी के समय में लोगों को इम्यूनिटी बढ़ाने की सबसे अधिक दरकार है। इस स्थिति में बीकानेर की एक आम गृहिणी एवं किसान नेहा तंवर ने बीछवाल स्थित काउबेल डेयरी फार्म पर औषधीय गुणों से भरपूर सहजन की खेती की। अपने खेत में नेहा ने 10 बीघा क्षेत्र में सहजन के 2 हजार पौधे लगाए।

ढाई साल की कठोर मेहनत के बाद पौधों ने पेड़ का आकार ले लिया है। अब उनकी पत्तियों को सूखाकर पाउण्डर तैयार कर रही है। ताकि आम लोग सहजन का सेवन आसानी से कर सके। प्रायोगित तौर पर पाउण्डर को उनके रिश्तेदारों, परिजनों ने आजमा कर देखा तो बेहद सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। सहजन का पाउण्डर के सेवन से थकावट से मुक्ति मिलती है। वहीं हड्डियों को भी मजबूती मिलती है।

immunity powr

इनसे मिली प्रेरणा…

नेहा तंवर ने अभय इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि गृहिणी के रूप में घर के कामकाज को निपटाने के बाद उन्होंने दिनरात सहजन के पौधों की सार-संभाल बच्चों की तरह से की है। इसका आज सकारात्मक परिणाम सामने आया है। खेत में सहजन के पौधे लगाने की प्रेरणा नेहा को उनके ससुर ठाकुर नरेन्द्र सिंह तंवर से मिली, इन पेडों को तैयार करने में उनके पति नवीन सिंह तंवर ने भी भागीदारी निभाई।

गुणों की खान है…
-सहजन की पत्तियां, जड़, फलियां सभी के अपने-अपने गुणव है। इसमें मुख्य है।
-ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
-इम्यूनिटी बढ़ाता है।
-मोटापे को दूर करता है
-रक्त शोधन में कारगर।
-कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज को करे नियंत्रित।
-आंखों की रोशनी बढ़ाता है।
-आयरन की कमी से मिलता है फायदा।
-गठिया दर्द में राहत।
-हड्डियों को मजबूत करता है।
-पथरी रोगों में फायदेमंद।
-त्वचा का सौंदर्य निखारता है।
-साइटिका में कारगर।

किसी भी रूप में सेवन..

सहजन का सेवन किसी भी तरीके से किया जा सकता है। इसका खुद का कोई स्वाद नहीं होता है। इसका एक चम्मच पाउण्डर सुबह व शाम गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है। इसके अलावा नींबू के रस और शहद में गर्म पानी के साथ भी लिया जा सकता है। सब्जी, दाल, सूप, दही में मिलाकर भी लिया जा सकता है। आटे में मिलाकर रोटी बनाई जा सकती है। वहीं दही में मिलाकर इसे बालों पर लगाया जा सकता है, तो मलाई और दही में मिलाकर चेहरे पर भी लगया जा सकता है। इससे सौन्द्रर्य में निखार आता है।

क्या कहते है चिकित्सक…

सहजन एक ऐसा औषधीय पौधा है जिसकी पत्तियों में भरपूर मात्रा में कैल्सियम होता है। इसके पाउण्डर को मूंग की दाल में मिलाकर खाने से शरीर में मिनरल एवं कैल्सियम की कमी की पूर्ति होती है। यह हड्डियों को मजबूत करता है। मां का दूध पीने वाले बच्चों के लिए फायदेमंद है, तो उन माताओं को इसका सेवन करना चाहिए।

डॉ.प्रीति गुप्ता, आयुर्वेदाचार्य (नाड़ी वैद्य) बीकानेर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular