Saturday, May 16, 2026
Hometrendingकनिष्ठ (भू-भौतिकविद्, भू-जल वैज्ञानिक) की काउंसलिंग 5 अप्रेल को

कनिष्ठ (भू-भौतिकविद्, भू-जल वैज्ञानिक) की काउंसलिंग 5 अप्रेल को

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से भूजल विभाग के कनिष्ठ भूभौतिकविद एवं कनिष्ठ भूजल वैज्ञानिक पदों की विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग का आयोजन 5 अप्रेल 2023 को किया जाएगा। आयोग द्वारा एक मार्च एवं 14 मार्च 2023 को इन पदों की विचारित सूची जारी की गई थी।

तकनीकी सहायक (भूजल विज्ञान) की काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को भी काउंसलिंग के माध्यम से पात्रता जांच का अवसर दिया गया है। आयोग द्वारा पूर्व में इस पद के लिए 23 एवं 24 फरवरी 2023 को काउंसलिंग का आयोजन किया गया था।

संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि काउंसलिंग निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः एवं सांय सत्र में आयोजित की जाएगी। उक्त अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदनपत्र (दो प्रतियों में) समस्त प्रविष्टियां पूर्ण कर सम्बन्धित शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति, मूलनिवास एवं अन्य दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां (एक प्रति में) संलग्न कर मूल दस्तावेजों तथा काउंसलिंग लेटर सहित निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। इस दौरान राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पूर्णतः पालना भी करनी होगी। उन्होंने बताया कि विस्तृत आवेदन पत्र, काउंसलिंग लेटर एवं आवश्यक दिशानिर्देश आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!