![Ad](/wp-content/uploads/2024/07/alpha-bikaner.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/07/fm-collection.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/07/Max-Internation-school-bikaner-1.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/05/synthesis-update.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/06/abhiprerana-coching-bikaner-1.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/05/Maghi-Devi-Saraswati-School.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/06/Basic-PG-College-bikaner.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/07/Vidya-Bharati-School.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/07/Rainbow-Classes-Bikaner.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/07/sister-nivedita-girls-college-1.jpg)
जयपुर Abhayindia.com उप निरीक्षक (एस.आई.)/प्लाटून कमाण्डर, गृह (ग्रुप-1) विभाग, 2021 के कुल 859 पदों के साक्षात्कार का 6 वां चरण 4 अप्रेल से प्रारंभ होगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से इस परीक्षा के साक्षात्कार चरणबद्ध तरीके से आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत वर्तमान में साक्षात्कार के पांचवें चरण के तहत 360 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार का आयोजन 20 मार्च से 29 मार्च 2023 तक किया जा रहा है। अभी तक साक्षात्कार के चार चरण संपन्न हो चुके हैं।
संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार 6 वें चरण में 420 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 4 अप्रेल से 6 अप्रेल तथा 10 अप्रेल से 13 अप्रेल 2023 तक आयोजित किए जाएंगे। साक्षात्कार–पत्रों को आयोग की वेबसाइट पर यथा समय अपलोड कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ चरण में 1376 अभ्यर्थियों के साक्षात्कारों का आयोजन आयोग द्वारा किया जा चुका है।
गुप्ता ने कहा कि अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के समय अपने सभी मूल–प्रमाण पत्र मय फोटो प्रति साथ लाने होंगे। इनके अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों द्वारा विस्तृत आवेदन–पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए गए हैं, उन्हें साक्षात्कार के समय विस्तृत आवेदन–पत्र दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण–पत्रों की फोटो प्रतियों के आवश्यक रूप से प्रस्तुत करने होंगे। विस्तृत आवेदन–पत्र को आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन की पूर्णतः पालना करनी होगी।
![Ad](/wp-content/uploads/2024/06/Angel-English-School-Bikaner.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/05/ND-Modern-School-Bikaner.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/04/nrk-computer-typing.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/02/Elixir-International-School-Bikaner.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/05/development-ultrasound.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/04/roopji-1.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2021/12/Dr-Shayam-Agarwal-Hospital-Bikaner-1.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2024/02/Juhi-Flowers.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2023/03/Mn-Hospital-Bikaner.jpg)
![Ad](/wp-content/uploads/2023/10/Narayan-Vihar.gif)