Saturday, April 25, 2026
Hometrendingडॉ. अर्चना के मामले को लेकर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने निकाला कैंडल...

डॉ. अर्चना के मामले को लेकर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने निकाला कैंडल मार्च

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com दौसा के लालसोट में डॉ. अर्चना शर्मा द्वारा पुलिस के व्यवहार, प्रताड़ित करने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले को लेकर बीकानेर में भी चिकित्‍सकों में गहरा रोष व्‍याप्‍त है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से वरदान अस्‍पताल से कैंडल लाइट मार्च निकाला व प्रशासन के विरोध में नारे लगाए।

इस अवसर चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सयोजक डॉ सिद्दार्थ असवाल ने कहा कि चिकित्सक सेवा भाव से मरीजों का इलाज करते है, फिर भी उन पर इलाज का भारी दबाव रहता है। इस प्रकरण में डॉ अर्चना पर बिना जांच किये मरीज पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। इस कारण एक सेवाभावी चिकित्सक ने अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। भाजपा शहर अध्‍यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक सभ्य समाज मे चिकित्सकों को आज भी प्रताड़ित होना पड़ रहा है। प्रशासन के नकारात्मक रवैया और पुलिस की नकारात्मक भूमिका के कारण एक श्रेष्‍ठ चिकित्सक से हमें हाथ धोना पड़ा है।

इस अवसर पर डॉ स्वामी, राजेन्द्र गुप्ता, डॉ वन्दना डॉ लिनेश सचदेव, संजय गुप्ता, अरविंद राठौड़, नरसिंह सेवग, सन्नी व्यास, बालमुकुंद सामरिया, स्वाति शर्मा, निशा पांडेय, सुनील गहलोत, पूजा उपाध्याय, राजेन्द्र उपाध्याय, नरेंद्र स्वामी, प्रिया भार्गव, नीतू आचार्य, प्रिया राजवी, अधिवक्ता सकीना, चांद राठौर, देवेंद्र उपाध्याय, विकास बिश्नोई मौजूद रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!