Thursday, March 13, 2025
Hometrendingभाजपा प्रत्‍याशी को फलों से तौला, मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात....

भाजपा प्रत्‍याशी को फलों से तौला, मोदी को लेकर कही ये बड़ी बात….

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर abhayindia.com। बीकानेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने मंगलवार को अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 3 एमएलडी6 डीडीडब्बरलुणियानाहरांवाली3 एनडी4 एलएम9 एलएम (बी)श्यामकी और 19 जीडी में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और वोट मांगे। इस दौरान कई जगह जनसमूहों ने फलों से तौलकर और पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ग्रामवासियों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयकारे और नरेन्द्र मोदी जिंदाबाद के जोशीले नारे लगाए।

6 डीडीलुणियानाहरांवाली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी देश को तेजी से आगे बढ़ाना चाहते हैं। उनके नेतृत्व में भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। अब जल्द ही हम 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं। 2020 तक देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने भाजपा सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि देश के प्रत्येक गरीब और वंचित परिवार को पक्‍का मकान देने के लिए हमने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की। योजना के तहत 2022 तक देश के हर गरीब के पास खुद का अपना पक्‍का मकान होगा। गरीबों के उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओं में किसी तरह का भ्रष्टाचार न होइसे रोकने के लिए अब योजनाओं का पैसा सीधे पात्र व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है।

मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत हर गांव-ढ़ाणी तक बिजली पहुंचाने का काम किया है। भाजपा सरकार ने पाकिस्तान की ओर जाने वाला अपने हिस्से के पानी पर रोक लगा दी है। इससे पहले अनूपगढ़ समेत बीकानेर के लोगों को पीने और सिंचाई के लिए पर्याप्त उपलब्ध होगा। इस दौरान उन्होंने 4 मई को बीकानेर के करणीसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में आने का आहवान किया।

बीकानेर फिर आया सुर्खियों में, शादियों के सीजन में बड़े पैमाने पर चल रहा ये कारोबार

जनसंपर्क एवं जनसभाओं के दौरान रायसिंहनगर विधायक सिंह बलवीर लूथराविधायक अनूपगढ़ संतोष बावरीविधानसभा संयोजक हरनेक सिंह दलेरमंडल अध्यक्ष कालूराम पेसियांभाजपा अध्यक्ष घड़साना किशनराम सिंह दुग्गलअनूपगढ़ नगर उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह संजूभाजपा जिला उपाध्यक्ष सतपाल मुंजालदेहात महांमंत्री देवीलाल कूकना,घडसाना नगर अध्यक्ष विनोद पारीक6 डीडी सरपंच संदीप सिंह भुल्लरसरपंच कमला देवी रोसपूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावतमहावीर सिंह चारण सहित कई पार्टी पदाधिकारी साथ रहे। इसके अलावा मौके पर कालू मालीसतपाल सिंहसुशील सीमारनक्षत्र सिंहइकबाल सिंहसाबराम ज्याणीकालूराम नायकराजेश नायकराम कुम्हारईश्वर भील,मांगीलाल विश्नोईदयाराम मेघवालब्रह्म नागपालसुभाष जसूजासुखरामरामराजविशांत सेवड़ामानश्रीमालसिंहरामचंद्र भाटगुरदीप संधूचुन्नीराम सुथारगोपाल कुमारहिम्मत सिंहपारख देवीसतपाल भांभूशुभचरण सिंहबलविन्दर सिंहगोपाल नायकजसवीर ओडराजा सिंहकेशुराम नायकअनूप सिंहमोहित नाईअशोक सूथारचेतनाराम रोसलूणारामगणेशारामकेसरारामबरछारामबृजलाल सहारणजीवनराम नाईयांवालीडॉ. मेहर सिंहकश्मीर सिंह ओढ़नानूरामसुरजाराम टांक समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित थे।

बीकानेर क्राइम : गांजा सप्लायर को भेजा जेल, नेटवर्क भेदने के लिए पुलिस अब….

Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular