Friday, April 24, 2026
Hometrendingभजनलाल सरकार 50 हजार वरिष्ठजनों को करवाएगी एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा

भजनलाल सरकार 50 हजार वरिष्ठजनों को करवाएगी एसी ट्रेन से तीर्थ यात्रा

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को फीता काटकर वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025-26 का शुभारंभ किया। साथ ही, योजना के तहत प्रथम वातानुकूलित ‘राजस्थान वाहिनी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन‘ को दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एसी ट्रेन से वरिष्ठ नागरिकगण रामेश्वरम एवं मदुरई के तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी सुगम एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठजन हमारे लिए एक अमूल्य धरोहर और समाज का एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इनके अनुभव और आदर्श हमें जीवन में सही राह पर आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना जीवन भर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने वाले वरिष्ठ जनों की सेवा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक भाव है।

तीर्थ स्थलों का समाज में भाईचारा बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान

शर्मा ने कहा कि देश के तीर्थ स्थल सनातन संस्कृति को जोड़ने का काम करते है। साथ ही, समाज में भाईचारा बढ़ाने में भी इन स्थलों का बड़ा योगदान है। जगद्गुरू शंकराचार्य ने इनके महत्व को जाना और देश के चार भागों में चार धाम की स्थापना की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति के मन में यह इच्छा रहती है कि वह अपने जीवनकाल में महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों की यात्रा करें, वरिष्ठजनों के मन में पावन धामों के दर्शन करने की इच्छा से प्रेरित होकर यह तीर्थयात्रा योजना चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के दौरान सभी तीर्थ यात्रियों को राज्य सरकार द्वारा भोजन, ठहरने की सुविधा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी।

प्रधानमंत्री से देश की समृद्ध विरासत को मिली नई ऊर्जा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 के बाद देश की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए अनेक कार्य किए है। उनके नेतृत्व से देश में सनातन संस्कृति को एक नई ऊर्जा मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने सोमनाथ का विकास, महाकाल के महालोक का निर्माण, केदार घाटी का पुनर्निर्माण जैसे अनेक काम किए है। साथ ही, मोदी द्वारा अयोध्या के भव्य मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों 
के हित में लिए अनेक फैसले

शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत इस साल 50 हजार वरिष्ठजनों को पहली बार एसी ट्रेनों से 13 विभिन्न तीर्थस्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। साथ ही, लगभग छह हजार श्रद्धालुओं को हवाई जहाज से नेपाल में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करवाए गए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य एवं राज्य के बाहर देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित 593 राजकीय मंदिरों की मासिक भोग राशि में वृद्धि, विभिन्न मंदिरों में उत्सव मनाना, मंदिरों के जीर्णोद्धार एवं जनसुविधाओं के विकास कार्य सहित अनेक काम किए है। इस अवसर पर देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत, सांसद मदन राठौड़ और मंजू शर्मा, जयपुर ग्रेटर नगर निगम महापौर सौम्या गुर्जर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में तीर्थयात्री और उनके परिजन उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!