Hometrendingबीकानेर संभाग में चढ़ेगा पारा, दो दिन हीटवेव चलने का अलर्ट

बीकानेर संभाग में चढ़ेगा पारा, दो दिन हीटवेव चलने का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्‍म होने के बाद हीटवेव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज और कल (8 व 9 जून) को बीकानेर संभाग के चार जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना जताई है। वहीं, 10 जून तक कुछ शहरों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

आपको बता दें कि शनिवार को जैसलमेर-बीकानेर में सबसे अधिक पारा दर्ज किया गया। प्रदेश के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular