Saturday, May 16, 2026
Hometrendingजेडीए की तीन नई आवासीय योजनाओं में बम्‍पर आवेदन, जानें- कब निकलेगी...

जेडीए की तीन नई आवासीय योजनाओं में बम्‍पर आवेदन, जानें- कब निकलेगी लॉटरी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की तीन नई आवासीय योजनाओं (गंगा विहार, यमुना विहार व सरस्वती विहार) को लेकर आवेदकों में खासा उत्‍साह बना हुआ है। इन योजनाओं के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून निर्धारित है। बहरहाल, जेडीए के पास उपलब्‍ध 765 भूखंडों के मुकाबले कई गुना आवेदन जमा हो चुके है। आपको बता दें कि योजनाओं के अंतर्गत भूखंडों की लॉटरी दो जुलाई निकाली जाएगी।

जेडीए ने जिन तीन आवासीय योजनाओं के लिए आवेदन मांगे हैं उनमें से सबसे ज्यादा आवेदन सरस्वती विहार आवासीय योजना में जमा हुए हैं। जानकारी के अनुसार, गंगा विहार आवासीय योजना में कुल 233 भूखंडों के लिए अब तक 5426 आवेदन जमा हो चुके हैं। इसी तरह यमुना विहार आवासीय योजना में कुल 232 भूखंडों के लिए 4204 आवेदन जमा हुए हैं। इसी तरह सरस्वती विहार आवासीय योजना में कुल 300 भूखंडों के लिए अब तक आवेदन 8714 जमा हुए हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!