Monday, May 6, 2024
Hometrendingबीकानेर : साहित्यकार डॉ. कृष्णा आचार्य को मैना देवी पुरस्कार, नागौर के...

बीकानेर : साहित्यकार डॉ. कृष्णा आचार्य को मैना देवी पुरस्कार, नागौर के डेह में हुआ आयोजन…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com नेम प्रकासण और अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वावधान में मायड़ भाषा राजस्थानी पुरस्कार उच्छब 2020 रविवार को नागौर के डेह गांव में कुंजल माता परिसर में आयोजित किया गया। इसमें बीकानेर की साहित्यकार डॉ. कृष्णा आचार्य को उनकी कृति ‘लाल चूड़ों’ के लिए मैना देवी पांड्या राजस्थानी लेखिका पुरस्कार प्रदान किया गया।

इसके अलावा बीकानेर के रवि पुरोहित को उनकी कृति उतरुं ऊंडै काळजै के नेमीचंद पहडिय़ां पद्य पुरस्कार दिया गया। बीकानेर के साहित्यकार बाबूलाल छंगाणी को सूरजमल पांडिया पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजक पवन पहाडिय़ा के अनुसार साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर के साहित्यकारों को सम्मानित किया। इस मौके पर जिला कलक्टर डॉ.जितेन्द्र कुमार सोनी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।  राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष श्याम महर्षि, पदम मोहता,लक्ष्मणदान कविया, बाबूलाल छंगाणी आदि मौजूद रहे। इस दौरान राजस्थानी भाषा की दस पुस्तकों का विमोचन किय गया। निर्णायक मंडल में लक्ष्मणदान कविया, डॉ.मनोहरसिंह राठौड़, डॉ.गजादान चारण, श्रीराम वैष्णव एवं गोविन्द सिंह कविया शामिल थे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular