Saturday, April 25, 2026
Hometrendingभारत अब बमबर्षक ड्रोन से कर सकेगा दुश्‍मन के घर में घुसकर...

भारत अब बमबर्षक ड्रोन से कर सकेगा दुश्‍मन के घर में घुसकर हमला

AdAdAdAdAdAdAd

बेंगलुरु Abhayindia.com भारत अब बमबर्षक ड्रोन से अपने दुश्‍मन के घर में घुसकर हमला कर सकेगा। यह ड्रोन देश के बाज के रूप में काम करेगा। अब एयर स्‍ट्राइक के लिए हमें अपने विमानों को भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी। असल में, भारत ने रक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बेंगलुरु की एक कंपनी फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरोस्पेस टेक्नोलॉजीज ने FWD-200B नामक भारत का पहला स्वदेशी बमवर्षक ड्रोन (UAV) लॉन्च किया है। इस ड्रोन का अनावरण मेक इन इंडिया पहल को एक बड़ा बढ़ावा देता है और रणनीतिक रक्षा उपकरणों के लिए महंगे आयात पर निर्भरता कम करता है।

फ्लाइंग वेज डिफेंस के संस्थापक सुहास तेजस्कंदा के अनुसार, FWD-200B और DRDO जैसे एजेंसियों के प्रयास के बाद बमबर्षक ड्रोन तैयार किया गया है। सबसे बड़ी बात यह कि इसकी कीमत सिर्फ 25 करोड़ रुपए है और यह अमरीकी प्रीडेटर ड्रोन को टक्कर देने में सक्षम है।

क्‍या है इस ड्रोन की खासियत, जानें…

  • 12-20 घंटे है FWD-200B की सहनशक्ति
  • 370 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति
  • 200 किमी की ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन रेंज
  • 100 किलोग्राम तक वजन लेकर उड़ने में सक्षम
  • लंबी दूरी का मानव रहित विमान
  • मध्यम ऊंचाई पर इसकी उड़ान
  • भारत में डिजायन और तैयार किया गया
  • जासूसी के लिए ऑप्टिकल निगरानी उपकरण
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!