Sunday, June 21, 2026
Hometrendingअभय जैन ग्रंथालय का निरीक्षण, ग्रंथों का होगा सूचीकरण एवं संरक्षण

अभय जैन ग्रंथालय का निरीक्षण, ग्रंथों का होगा सूचीकरण एवं संरक्षण

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन नई दिल्ली की परियोजना के तहत विश्व गुरु दीप आश्रम शोध संस्थान जयपुर की ओर से अंजना शर्मा ने अगर चंद्र नाहटा द्वारा लगभग 2 लाख हस्तलिखित पांडुलिपियों का संग्रह कर शोध संस्थान की स्थापना की, उसके कार्य का आज निरीक्षण किया गया।

पांडुलिपि विशेषज्ञ अंजना शर्मा ने बताया कि इस ग्रंथालय में सर्वाधिक प्राचीन एवं महत्वपूर्ण ग्रंथों का संग्रह नाहटाजी द्वारा किया गया है। उन ग्रंथों के सूचीकरण एवं संरक्षण का कार्य राष्ट्रीय पांडिलिपि मिशन नई दिल्ली के तहत विश्व गुरु दीप आश्रम शोध संस्थान जयपुर द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें अब तक लगभग 15000 ग्रंथों का सूचीकरण व 50 हजार पत्रों का संरक्षण कार्य कर दिया गया है। अनेक लिपियों में निहित ग्रंथों का लिपि विशेषज्ञों के माध्यम से अनुवाद कर प्रकाशन कार्य भी किया जा रहा है। पांडुलिपियों पर यह कार्य मोहित बिस्सा, लव कुमार देराश्री, लक्ष्मीकांत, विजयलक्ष्मी व नवरत्न चोपड़ा द्वारा किया जा रहा है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!