Hometrendingभ्रष्‍टाचार के खिलाफ भजनलाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक अधिकारी बर्खास्‍त, चार...

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ भजनलाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक अधिकारी बर्खास्‍त, चार को नोटिस

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान की भजनलाल सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अधिकारी को बर्खास्‍त कर दिया है वहीं, चार विकास अधिकारियों को सीसीए नियम की धारा 17 ए के तहत नोटिस दिया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर के उप श्रम आयुक्त कार्यालय के कनिष्ठ सहायक देशराजसिंह गुर्जर को भ्रष्टाचार के मामले में न्यायालय की ओर से दोष सिद्धि के बाद सेवा से बर्खास्त किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। अब श्रम विभाग कनिष्ठ सहायक को सेवा से बर्खास्त करने की कार्रवाई करेगा।

आपको बता दें कि सीएम ने शर्मा ने राज्य सेवा के अधिकारियों के विरुद्ध लंबित अनुशासनात्मक कार्रवाई के 11 प्रकरणों का निस्तारण किया है। इन प्रकरणों में से 2 प्रकरणों में चार विकास अधिकारियों के खिलाफ शिकायत के आधार पर सीसीए नियम की धारा 17 ए के तहत जांच का पूर्वानुमोदन किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular