Thursday, May 14, 2026
HometrendingBikaner Crime : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए...

Bikaner Crime : रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, छह जनों पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रेलवे विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर बीकानेर में एक व्‍यक्ति के साथ लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर छह जनों के खिलाफ धोखाधड़ी से रुपए ठगने का केस दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी पवन कुमार पुत्र केसरीचंद सिकवाल निवासी रानीबाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बिहार निवासी नीरज पांडे, दिवाकर पांडे, आकाश शर्मा, सतीश कुमार चौधरी, शिव कुमार चौधरी व रोहित शॉ ने कहा कि हम लोग सरकारी विभागों में सैटिंग करके नौकरी लगाते हैं। आपके बेटे राघव उर्फ गोपाल को रेलवे में नौकरी लगा देंगे जिसके लिए हमें साढे चार लाख रुपये देने पड़ेंगे। मैंने उनकी बातों में आकर उक्‍त राशि दे दी लेकिन, आरोपियों ने न तो नौकरी लगाई और न ही रुपए वापस दिए। मामले की जांच हैडकांस्‍टेबल हेतराम को सौंपी गई है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!