HometrendingBikaner Crime : प्‍यार में फंसाकर किया ब्‍लैक मेल, युवक ने जान...

Bikaner Crime : प्‍यार में फंसाकर किया ब्‍लैक मेल, युवक ने जान दे दी, महिला सहित अन्‍य पर केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के पांचू थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सुसाइड करने के मामले ने नया मोड ले लिया है। मृतक के भाइ्र ने एक महिला सहित तीन जनों के खिलाफ प्‍यार में फंसाकर ब्‍लैक मेल करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, प्रभुदयाल मेघवाल ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद उसके भाई दीनदयाल पुत्र भूराराम मेघवाल निवासी स्‍वरूपसर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि श्रीमती मुकेश पत्‍नी किशनाराम निवासी स्‍वरूपसर ने मेरे भाई प्रभुदयाल को प्‍यार में फंसा कर ब्‍लैक मेल करना शुरू कर दिया। इससे परेशान प्रभुदयाल ने सुसाइड कर लिया। परिवादी ने गेनाराम पुत्र तेजाराम, मघाराम पुत्र तेजाराम, भ्‍गवानराम पुत्र गेनाराम मेघवाल निवासी स्‍वरूपसर के खिलाफ भी आरोप लगाए है। मामले की जांच एएसआई गंगाराम को सौंपी गई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular