Friday, April 24, 2026
HometrendingMonsoon In Rajasthan : आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें-...

Monsoon In Rajasthan : आज 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें- 24 अगस्‍त तक का पूर्वानुमान…

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में नया परिसंचरण तंत्र सक्रिय होने से कई जगह बारिश का दौर चल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 28 जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। इनमें बांसवाड़ा, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली जिले शामिल हैं।

इसी तरह विभाग ने 22 अगस्‍त को बांसवाड़ा, झालावाड़, कोटा और प्रतापगढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, अजमेर, अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई है।

विभाग ने 23 अगस्‍त के लिए टोंक, सवाईमाधोपुर और करौली में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, अलवर, बारां, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, कोटा, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा अजमेर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सिरोही, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, जालोर, जोधपुर, नागौर, पाली और में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है।

विभाग ने 24 अगस्त को बारां, करौली, कोटा और सवाईमाधोपुर में भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, राजसमंद,सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, हनुमानगढ़, जालोर, नागौर, पाली और श्रीगंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपको बता दें कि बीते चौबीस घंटे के दौरान प्रदेश के जयपुर, बारां, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सिरोही, कोटा, जालौर और झालावाड़ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश बांसवाड़ा के लोहरिया में 100 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, सिरोही के आबूरोड में 31, झालावाड़ के झालरापाटन में 50, मनोहर​थाना में 28, अकलेरा में 45 और झालावाड़ शहर में 46, प्रतापगढ़ के धरियावद में 28, बारां के किशनगंज में 25, बांसवाड़ा के केसरपुरा में 21 और चित्तौड़गढ़ के कपासन में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!