HometrendingBikaner Crime : यूरोपीय वीजा के नाम पर छह लाख रुपए हड़पे,...

Bikaner Crime : यूरोपीय वीजा के नाम पर छह लाख रुपए हड़पे, तीन जनों के खिलाफ केस दर्ज

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में यूरोपीय वीजा दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। परिवादी की रिपोर्ट पर जेएनवी कॉलोनी थाना पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार तिलक नगर निवासी मनोज कुमार नाई पुत्र नत्थूराम ने रिपोर्ट दी कि आरोपी गोगराज, अजयपाल सिंह और मुकेश जांगू ने उसे यूरोपीय देशों का वीजा लगवाने का झांसा दिया। आरोपियों ने वीजा के नाम पर परिवादी से 6 लाख रुपये ले लिए।

परिवादी का आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी न तो वीजा लगा और न ही आरोपियों ने पैसे वापस लौटाए। बार-बार मांग करने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। थानाधिकारी के निर्देश पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई पांचाराम को सौंपी गई है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि विदेश भेजने या वीजा के नाम पर किसी को भी बिना वेरिफिकेशन पैसे न दें।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular