Hometrendingजुलूस-ए-मोहम्मदी 26 अगस्त को, प्रशासन से अनुमति एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग

जुलूस-ए-मोहम्मदी 26 अगस्त को, प्रशासन से अनुमति एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर भारतीय मुस्लिम शान्ति मिशन की ओर से 26 अगस्त 2026, बुधवार को बीकानेर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। आयोजन को लेकर मिशन के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से जुलूस की अनुमति प्रदान करने तथा आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की है। मिशन के अध्यक्ष मोहम्मद मेराज एवं हैदरी मस्जिद, बीकानेर के इमाम मौलाना मोहम्मद सलीम रज़वी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जुलूस बुधवार सुबह 7:30 बजे मोहल्ला दमामियान, शीतला गेट से रवाना होगा।

जुलूस शीतला गेट से रवाना होकर मोहल्ला पिंजारान, मोहल्ला छींपान, लाल गुफा, गोगा गेट, मोहल्ला गुजरान, पुरानी जेल रोड, सिटी कोतवाली, मोहल्ला भिश्तियान, सब्जी मंडी, कोटगेट, मोहल्ला महावतान, दो पीर एवं कसाइयों की बारी होते हुए मोहल्ला व्यापारियान पहुंचेगा। आयोजकों ने बताया कि जुलूस पिछले कई वर्षों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित होता आया है। हर वर्ष जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जाती रही है।

मिशन पदाधिकारियों ने कहा कि जुलूस का उद्देश्य भाईचारे, शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। आयोजकों ने जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन से जुलूस के लिए आवश्यक अनुमति के साथ सुरक्षा, यातायात एवं कानून-व्यवस्था की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular