Hometrendingरिमझिम नारी उमंग उत्सव : महिलाओं ने बिखेरे प्रतिभा और संस्कृति के...

रिमझिम नारी उमंग उत्सव : महिलाओं ने बिखेरे प्रतिभा और संस्कृति के रंग, सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण का दिया संदेश

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com मदर्स एलएस करमा फाउंडेशन (Mother’s LS Karma Foundation) के तत्वावधान में संस्था की संरक्षक लक्ष्मी देवी मंडा के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन तथा संस्था की अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी जी के नेतृत्व में रविवार को बीकानेर स्थित Thar Hotel में भव्य “रिमझिम नारी उमंग उत्सव” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य एवं विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मंजू बाघमार, राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार, विशिष्ट अतिथि विधायक सुशीला रामेश्वर डूडी, संस्था की संरक्षक लक्ष्मी देवी मंडा एवं डॉ. विमला की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों का संस्था की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान म्यूजिकल चेयर, पासिंग पिलो, एकल नृत्य, समूह नृत्य एवं सावन क्वीन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पूरे उत्साह, उमंग और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

सावन क्वीन का खिताब मालती ने जीता, जबकि रेनू चौधरी रनर-अप रहीं। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में जूली चौधरी विजेता तथा किरण चौधरी रनर-अप रहीं। एकल नृत्य प्रतियोगिता का खिताब उर्मिला ने अपने नाम किया। पासिंग पिलो की विजेता डॉ. अंशु माला रहीं। वहीं बेस्ट पर्सनैलिटी अवार्ड रेनू चौधरी तथा टाइम पंक्चुअलिटी अवार्ड सुषमा चौधरी को प्रदान किया गया। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्यक्रम के दौरान एक महत्वपूर्ण पहल की गई। संस्था की अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी के प्रयासों से 5 जरूरतमंद महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।

सिलाई मशीनों का वितरण डॉ. मंजू बाघमार, सुशीला रामेश्वर डूडी, लक्ष्मी देवी मंडा एवं डॉ. सुमन चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने Mother’s LS Karma Foundation एवं संस्था की अध्यक्ष डॉ. सुमन चौधरी के कार्यों की जमकर सराहना की। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में संस्था द्वारा निरंतर किए जा रहे कार्यों को सराहनीय बताया तथा संस्था की पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को एक मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को पहचान दिलाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक महिला को संस्था की ओर से कपड़े से निर्मित बैग एवं पौधा वितरित किया गया। इसके माध्यम से महिला सशक्तिकरण के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में T.N. Jewellers सहयोगी रहे। वहीं, चंद्रकला चौधरी, सुमन, निधि चौधरी, सीमा पटेल, भगवानी देवी एवं डॉ. अंशु माला ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं रनर-अप को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुनीता चौधरी एवं ज्योति चौधरी ने प्रभावी एवं आकर्षक अंदाज में किया। कार्यक्रम की संयोजक डॉ. रितु चौधरी, नीलम बेनीवाल, डॉ प्रीति चौधरी एवं शकुंतला चौधरी रहीं। संस्था की पूरी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियों से पूरा माहौल उत्सवमय बना रहा। महिलाओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आत्मविश्वास बढ़ाने और एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। संस्था की संरक्षक लक्ष्मी देवी मंडा जी के दिशा-निर्देशन एवं डॉ. सुमन चौधरी के नेतृत्व में आयोजित यह “रिमझिम नारी उमंग उत्सव” महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, संस्कृति, मनोरंजन एवं पर्यावरण संरक्षण का सुंदर संगम बनकर सामने आया।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular