बीकानेर Abhayindia.com रीट परीक्षा के बाद अब शनिवार को हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में भी उच्च तकनीकी से नकल करने की योजना बनाने वाले गिरोह को पुलिस परीक्षा शुरू से एक रात पहले ही दबोच लिया।

-पकड़ी गई डिवाइज व मोबाइल।
पकड़ा गया शातिर भी चप्पल में खास डिवाइस बनाने वाले फरार आरोपी तुलसाराम कालेर का भतीजा है, जिसका नाम सौरव कालेर बताया जा रहा है, इसके घर पर पुलिस ने छापा मारा तो वह फरार हो गया, मगर उसके यहां से बड़ी संख्या में नकल कराने का सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने इसमें चार जनों को नामजद किया है और दो की गिरफ्तारी हो चुकी है।

गंगाशहर पुलिस को मुखबीर से इस संबंध में सूचना मिली थी कि तुलसाराम का भतीजा पटवारी परीक्षा में नकल की सामग्री बेच रहा है। इस पर देर रात करीब ढ़ाई बजे जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने उसके घर पर छापा मारा। जहां से वह तो भाग निकला, लेकिन उसके यहां से मिले नकल के सामान को पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस ने उम्मेदाराम नामक एक युवक को नकल की सामग्री खरीदने के मामले में गिरफ्तार किया है। वो अपने किसी रिश्तेदार के लिए नकल सामान लेने की कोशिश में था। उसके अलावा गंगाशहर पुलिस ने चौधरी कॉलोनी निवासी राजाराम को ब्ल्यूट्यूथ के साथ गिरफ्तार किया है।
वो मूल रूप से कानासर का रहने वाला है। गंगाशहर थानाधिकारी राणीदान चारण के अनुसार इस मामले में अभी और गिरफ्तारी होनी है। गौरतलब है कि प्रदेश में रीट परीक्षा के बाद शनिवार को शुरू हुई पटवारी भर्ती परीक्षा में भी कई जिलों में पुलिस ने नकल गिरोह का फांडाफोड़ किया है। इसमें मुख्य तौर पर बीकानेर, जोधपुर, डूंगरपुर, बारां, भरतपुर, जयपुर सहित जिलों में अलग-अलग तरीकों से नकल कराने की योजनाएं बनाई गई थी।






















