Friday, June 19, 2026
Hometrendingबीकानेर : फ्लोरल हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर 24 अक्टूबर को, होगी...

बीकानेर : फ्लोरल हॉस्पिटल में निशुल्क चिकित्सा शिविर 24 अक्टूबर को, होगी हड्डी और दंत रोग की जांच…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेरAbhayindia.com फ्लोरल हॉस्पिटल की ओर से 24 अक्टूबर (रविवार) को शिव वैली स्थित फ्लोरल हॉस्पिटल में निशुल्क हड्डी एवं दंत रोग चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

हॉस्पिटल के डॉ.पंकज मोहता ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक हड्डियों की जांच, परामर्श व इलाज करेंगे। घुटनों,गठिया व कमर दर्द के लिए विशेष जांच की जाएगी। इस शिविर में डा. पंकज मोहता व डा.नितिन सोनी व ओमप्रकाश संगेलिया अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर खून की जांच, एक्सरे की सुविधा एक्सरे की सॉफ्टकॉपी, घुटने के दर्द के मरीजों की पीआरपी थेरेपी आदि की सुविधा निशुल्क रहेगी। कमर दर्द, गठिया, सायटिका, कोहनी, हाथ-पैर समेत हड्डी रोग से सम्बंधित जानकारी भी दी जाएगी।

कमर दर्द के मरीजों को नर्व रूट ब्लॉॅक इंजेक्शन भी निशुल्क लगाया जाएगा। इसके अलावा दांतों की जांच व परामर्श की सुविधा भी शिविर में उपलब्ध रहेगी । कोई मरीज यदि अपना हिलता हुआ या खराब दांत निकालना चाहे तो यह सुविधा भी शिविर में उपलब्ध करवाई जाएगी। तम्बाकू व गुटके से मुंह कम खुलने का इलाज भी इंजेक्शन से निशुल्क किया जाएगा।
शिविर का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इस शिविर का लाभ उठाने के लिए 23अक्टूबर तक पंजीयन करवाया जा सकता है। शिविर के लिए कुल 100 मरीजों का ही पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!