Friday, April 26, 2024
Homeराजस्थानराजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अजय माकन का बड़ा बयान, कहा- वर्क इन...

राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर अजय माकन का बड़ा बयान, कहा- वर्क इन प्रोग्रेस…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

जयपुर Abhayindia.com कांग्रेस के राजस्‍थान प्रभारी अजय माकन का आज प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्‍तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक लेने के बाद माकन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार, राजनीतिक नियुक्तियां और संगठनात्मक नियुक्तियां सभी से रायशुमारी करके की जाएंगी। यह सब चीजें वर्क इन प्रोग्रेस हैं।

प्रभारी माकन ने कहा कि सब चीजों का एक समय होता है और समय पर ही सारी चीजें होती हैं। केंद्र की मोदी सरकार भी 2 साल के बाद और अब मंत्रिमंडल विस्तार कर रही है, जबकि मोदी सरकार ने कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के नेताओं को ले जाकर अपनी पार्टी में शामिल कर उन्हें अधरझूल में लटका दिया था।

अजय माकन ने प्रदेश में गहलोत-पायलट के बीच चल रही गुटबाजी के सवाल पर कहा कि मीडिया को केवल कांग्रेस की गुटबाजी दिखती है, जबकि भाजपा और अन्य दलों की गुटबाजी नहीं दिखती, भाजपा शासित राज्यों कर्नाटक, उत्तराखंड, यूपी में भाजपा में गुटबाजी चरम पर है।

राजस्‍थान : सरकार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाया बैन हटाया

जयपुर Abhayindia.com लंबे अरसे के बाद गहलोत सरकार ने ट्रांसफर-पोस्टिंग पर लगाया गया बैन हटा दिया है। ट्रांसफर से बैन 14 जुलाई से 14 अगस्त तक हटाया जाएगा।

संयुक्‍त सचिव प्रियंका गोस्‍वामी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सरकार ने ट्रांसफर के लिए कर्मचारियों से अब ऑनलाइन आवेदन मांगे है। इसके लिए उन्‍हें आवेदन प्रशासनिक सुधार विभाग की वेबसाइट पर करना होगा। यह आदेश सभी निगमों, मंडलों, स्‍वायत्‍तशाषी संस्‍थाओं पर भी लागू होगा। आपको बता दें कि सरकार ने 30 सितम्बर 2019 को ट्रांसफरों पर बैन लगाया था।

आठ राज्‍यों में नए राज्‍यपाल नियुक्‍त, गहलोत कर्नाटक के बने राज्‍यपाल  

नई दिल्‍ली Abhayindia.com राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 8 राज्यों में नए राज्यपाल बनाए हैं। इन राज्यपालों में एक केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत भी शामिल हैं। गहलोत को कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा मिजोरम से लेकर झारखंड तक आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। जबकि, हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम, मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल और राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया है।

मिजोरम के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई को गोवा के राज्यपाल, हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा के राज्यपाल, त्रिपुरा के राज्यपाल रमेश बैस को झारखंड के राज्यपाल और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हरियाणा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

गहलोत को इसलिए बनाया राज्‍यपाल…

थांवरचंद गहलोत की उम्र 73 साल हो चुकी है। मोदी मंत्रिमंडल में पहले से ही 75 साल की उम्र की बंदिश है। इसके चलते आगामी राज्यों के चुनाव से पहले मोदी कैबिनेट में ज्यादा से ज्यादा नए चेहरों को जगह देकर सारी समीकरण बैठाना चाहते हैं। इसलिए गहलोत को राज्यपाल बनाकर कैबिनेट से छुट्टी की गई है।

गहलोत सरकार ने 7 जुलाई को बुलाई मंत्रिपरिषद की बैठक, इसमें ये हो सकते हैं फैसले…

जयपुर Abhayindia.com प्रदेश में गहलोत सरकार ने 7 जुलाई को शाम पांच बजे मंत्रिपरिषद समूह की बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस वर्चुअल बैठक का मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से हालांकि कोई आधिकारिक तौर पर एजेंडा जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना यह जा रहा है कि इस बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। इसमें खासतौर से विधानसभा के मानसून सत्र बुलाने के अलावा कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए तैयारियों की चर्चा हो सकती है।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में डेल्टा प्लस वैरिएंट और कोरोना की संभावित तीसरी लहर की तैयारियों को लेकर सीएम गहलोत मंत्रियों के सुझाव लेंगे और तैयारियों को लेकर क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं इस पर चर्चा करेंगे। साथ ही वैक्सीनेशन की कमी को लेकर भी चर्चा होगी। आपको बता दें कि राज्‍य में वैक्सीन की कमी को लेकर सीएम गहलोत लगातार केंद्र सरकार से वैक्सीन उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे हैं।

बीकानेर : मेडिसिन विंग प्रदेश के लिए होगी उपयोगी, ओम बिरला ने दिया शुभकामना संदेश…

बीकानेर : जिले में कोरोना से विधवा हुई महिलाओं के बैंक खातों में जमा हुई राशि, 1 करोड़ 29 लाख से…

कोविड और ब्लैक फंगस के उपचार में अस्पतालों द्वारा योजना के लाभार्थियों से लिए रुपए होंगे रिफंड, राजस्थान सरकार ने जारी किये निर्देश

अजय माकन के जयपुर दौरे के साथ ही सियासी सरगर्मियां हुई तेज, राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर…

आरटीई पुनर्भरण की आड़ में सरकारी खजाने में सेंध लगाने की कोशिश! इस संघ ने सिस्‍टम को चेताया…

रोडवेज : बीकानेर होकर चलेगी यह लग्जरी बस, पिलानी मार्ग पर होगी संचालित…

बीकानेर : दो दिन बंद रहेगा दाल मिल कारोबार, स्टॉक सीमा का कर रहे विरोध…

राजस्थान : तकनीकी विश्वविद्यालयों एवं पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में सत्र 2020-21 की परीक्षाओं के संबंध में सामान्य निर्देश जारी

खेल : टोक्यो ओलिम्पिक के लिए भारतीय हॉकी टीम ने कसी कमर, 1980 से है पदक का इंतजार, 23 जुलाई से टोक्यो में प्रस्तावित है…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular