Saturday, May 16, 2026
Hometrendingखेल : टोक्यो ओलिम्पिक के लिए भारतीय हॉकी टीम ने कसी कमर,...

खेल : टोक्यो ओलिम्पिक के लिए भारतीय हॉकी टीम ने कसी कमर, 1980 से है पदक का इंतजार, 23 जुलाई से टोक्यो में प्रस्तावित है…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्ली Abhayindia.com टोक्यो शहर में इस बार होने वाले ओलिम्पिक खेलों के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कमर कस ली है।

41 साल से पदक का सूखा झेल रही टीम इस बार पूरी तैयारी में जुटी है। टोक्यो में 23 जुलाई से 8अगस्त तक ओलिम्पिक होगा। इसमें 205 देशों के खिलाड़ी भागीदारी निभाएंगे। जानकारी के अनुसार भारतीय हॉकी टीम ओलिम्पिक में 8 बार स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

इसके अलावा दो बार कांस्य और एक बार रजत पदक भी जीत चुकी है, भारतीय हॉकी टीम ने 1980 में मास्को में हुए ओलिंपिक खेलों में आखिरीबार स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद से भारत हॉकी खेल में पदक की राह तक रहा है। इस बार कप्तान मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारत की टीम ने जबर्दस्त तैयारी की है, ऐसे में टीम को पदक जीतने की उम्मीद है।

वर्ष 2017 में भारत ने एशिया कप पर कब्जा जमाया। वहीं 2018 चैंपियंस ट्रॉफी और एशियन गेम्स में पदक जीतने में भी कामयाबी मिली। टीम ने 2018 में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी भी जीती थी।

इस बार भारतीय टीम वर्तमान ओलिम्पिक विजेता अर्जेंटीन के साथ गु्रप ए में है। ग्रुप की दूसरी टीमें मेजबान जापान, न्यूजीलैंड, स्पेन,ऑस्ट्रेलिया है। भारत का पहला मुकाबला 24 जुलाई को न्यूजीलैंड के साथ होगा।

खेल विशेषज्ञों की माने तो इस बार कप्तान मनप्रीत, उप कप्तान हरमनप्रीत और बीरेंद्र सहित खिलाडिय़ों के अनुभव का टीम को फायदा मिलेगा। टीम ने इस बार खास तरह की रणनीति पर कार्य किया है। इसमें मुख्य रूप से आखिरी समय में गोल नहीं खाए, इसको लेकर मंथन किया गया है।

16 सदस्यीय टीम है…

ओलिंपिक के लिए इस बार भारत ने 16 सदस्यीय तैयार की है। इसमें मुख्य रूप से पीआर श्रीजेश गोलकीपर, हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल, अमित रोहिदास, बीरेन्द्र, सुरेन्द्र कुमार, मनप्रीत, विवेक सागर, सुमित, हार्दिक सिंह, निलकांत, ललित कुमार उपाध्याय, शमशेर सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह। गुरजंत सिंह, कृष्ण पाठक, वरुण कुमार, सिमरनजीत सिंह आदि कमान संभालेेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!