Saturday, April 25, 2026
Hometrending1001 औषधीय पौधे लगाने में जुटे पर्यावरण प्रेमी, इस महिला डॉक्‍टर ने...

1001 औषधीय पौधे लगाने में जुटे पर्यावरण प्रेमी, इस महिला डॉक्‍टर ने उठाया ये बीड़ा…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com हरियाली अमावस्या के प्रकृति  पर्व पर “जड़ी बूटी लगाएं स्वास्‍थ्‍य बचाएं” के सपने को साकार करने में आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रीति गुप्ता के नेतृत्व में श्री दिव्य आयु हेल्थ ट्रस्ट की ओर से अपने लक्ष्य मिशन “1001 औषधीय पौधे हर वर्ष” लगाने के अंतर्गत गुरुवार को केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान मरु क्षेत्रीय  परिसर  में औषधीय पौधों का महत्व और पौधारोपण पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 270 औषधीय पौधे लगाकर एक हर्बल गार्डन तैयार किया, जिसमें भविष्‍य में भी पौधे लगाए जाएंगे।

ट्रस्ट परिवार  ने 2 महीने में ही बीकानेर क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर करीबन दो हज़ार से ज्यादा औषधीय पौधे लगाए जा चुके हैं,जिसमें स्टेट वुलन मिल कॉलोनी स्थित पार्क, गांधीनगर पार्क, सादुल गंज पार्क, शिव शक्ति मंदिर, गुफा मंदिर, कॉउ बेल गौशाला, गांधी कॉलोनी, राजकीय उच्‍च प्राथमिक  विद्यालय, सेवकों की बगीची, केंद्रीय भेड़ अनुसंधान केंद्र बीछवाल रोड मुख्य स्थान है।

ट्रस्ट की अध्यक्ष आयुर्वेदाचार्य डॉ. प्रीति गुप्ता ने ऐसे औषधीय पौधों का चयन किया जो एकल उपयोग लेने पर ना केवल रोग ठीक करते है, बल्कि नियमित लेने पर स्वस्थ व्यक्ति के भविष्य में निरोगी रहने में भी सहायता करते हैं। दिलीप गुप्ता ने बताया जून के महीने से ही हमारे ट्रस्ट द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसमें पौधे बांटे नही जाते, बल्कि ट्रस्ट परिवार स्वयं जाकर पौधे लगाता है, जिनकी संख्या अब तक 2000 औषधीय पौधों से ज्यादा हो चुकी है व 3 हर्बल गार्डन तैयार कराए गए है।

सेमिनार में केंद्रीय भेड़ अनुसंधान केंद्र के सभी वैज्ञानिक एवं स्टाफ के साथ मुख्य अतिथि प्रभा, डॉक्टर एच. के. नरूला, डॉक्टर रंजना नरूला भी उपस्थित रहे। डॉ. नरूला ने सभी का स्वागत किया और कहा कि प्रकृति संरक्षण व प्रकृति के प्रति योगदान के लिए शहर में हरियाली बढ़ाने के लिए इस तरह के अभियान की जरूरत है। रजनी कालरा, इंदु शर्मा, सुशील यादव, सविता गौर, प्रेमसुख, रमेश शर्मा, डॉ. निर्मला सैनी, डॉ. आशीष चौपड़ा, डॉ. गौस अली, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. चंदन प्रकाश व सभी कर्मचारियों ने वन महोत्सव के तहत पौधारोपण किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!