Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर में और पैनी होगी "तीसरी आंख" की नजर, जद में आएंगे...

बीकानेर में और पैनी होगी “तीसरी आंख” की नजर, जद में आएंगे आपराधिक तत्‍व

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में आपराधिक वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने में तीसरी आंखयानी सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस के लिए काफी मददगार साबित हो रहे हैं। वर्तमान में करीब 594 कैमरे लग चुके हैं। वहीं, शहर के विभिन्‍न गलीमोहल्लों और राजमार्गों पर 250 कैमरे और लगाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इन कैमरों की खरीद हो चुकी है और जल्द ही इन्हें इंस्टॉल भी कर दिया जाएगा। पुलिस ने नए कैमरों को लगाने के लिए 38 ठिकाने चिन्हित कर लिए हैं।

बताया जा रहा है कि नए कैमरों की खास बात यह रहेगी कि इन्हें न केवल 360 डिग्री से देखा जा सकेगा, बल्कि दूर तक गाड़ी के नंबरों और लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। कैमरों की मॉनिटरिंग अभय कमांड सेंटर से होगी। जिसे आईजी कार्यालय में लगी स्क्रीन पर भी देखा जा सकेगा।

अभय कमांड सेंटर के प्रभारी निरीक्षक ईश्वरानंद शर्मा के अनुसार, शहर के विभिन्न कॉलोनियों और राजमार्गों पर फिलहाल 584 कैमरे इंस्टॉल हैं। 250 नए कैमरे इंस्टॉल होने के बाद इनकी संख्‍या बढ़कर 834 हो जाएगी। कैमरे लगने से न केवल आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी, बल्कि नियम विरूद्ध गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ ऑनलाइन चालान काटने में भी ट्रैफिक पुलिस को मदद मिलेगी। अभय कमांड सेंटर में लगी स्क्रीन की लगातार मॉनिटरिंग की जाती है। ट्रैफिक जाम होने या आपराधिक गतिविधि होने पर संबंधित पुलिस थाने को तुरंत सूचित किया जाता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!