Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingसूडान में फँसे राजस्थानी लोग, वापस लाने के लिए टीमें गठित

सूडान में फँसे राजस्थानी लोग, वापस लाने के लिए टीमें गठित

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर सूडान में आंतरिक संकट को देखते हुए सरकार ने वहां फँसे राजस्थान के लोगों को सुरक्षित भारत पहुँचने पर राजस्थान में अपने गंतव्य स्थानों तक तुरंत पहुंचाने की पूरी तैयारी कर ली है।

राज्य की एडिशनल चीफ़ सेक्रेटरी व चीफ़ रेज़िडेंट कमिश्नर शुभ्रा सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार इस कार्य को सुनियोजित ढंग से संपादित किया जा रहा है। अभी तक 60 राजस्थानी लोगों के फंसे होने की सूचना है जिन्हें चरणबद्ध तरीक़े से वापस लाया जाएगा। बुधवार को 10 राजस्थानी लोगों के दो विमानों से लौटने की सूचना मिली है। राजस्थान फ़ाउंडेशन के आवासीय आयुक्त धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि 27 अप्रैल , गुरूवार को 2 बजे विमान (स्थानीय समय) प्रस्थान कर 27 अप्रैल गुरुवार को सुबह 9 बजे मुंबई पहुंचेगा। सी17 विमान मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड होगा जिसमें राजस्थान के लोगों के पहुँचने पर उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाया जाएगा।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!