Hometrendingकृषक उपहार योजना : ऑनलाइन लॉटरी में प्रदीप को मिला 2.50 लाख...

कृषक उपहार योजना : ऑनलाइन लॉटरी में प्रदीप को मिला 2.50 लाख रुपए का प्रथम पुरस्कार

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com प्रमुख शासन सचिव कृषि व उद्यानिकी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कृषि पंत भवन में कृषक उपहार योजना के तहत कृषि विपणन विभाग द्वारा राज्य स्तरीय ऑनलाईन लॉटरी निकाली गई।

योजना के तहत कोटा खण्ड की भवानी मंडी के कृषक प्रदीप के 2 लाख 50 हजार रुपए का प्रथम पुरस्कार, हनुमानगढ़ खण्ड की गोलूवाड़ा मंडी के कृषक जसवन्त के 1 लाख 50 हजार रुपए का द्वितीय पुरस्कार और हनुमानगढ़ मंडी के कृषक मोहनलाल के 1 लाख रुपए का तृतीय पुरस्कार निकला।

आपको बता दें कि राज्य स्तरीय लॉटरी वर्ष में एक बार निकाली जाती है। जिसमें प्रमुख शासन सचिव कृषि विभाग-अध्यक्ष, प्रशासक राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड-सदस्य और निदेशक कृषि विपणन विभाग-सदस्य सचिव होते हैं। वर्ष 2022 की राज्य स्तरीय लॉटरी राष्ट्रीय सूचना केन्द्र के सॉफ्टवेयर द्वारा निकाली गई।

इस दौरान निदेशक कृषि विपणन विभाग सीताराम जाट, महाप्रबंधक राजस्थान कृषि विपणन बोर्ड आशु चौधरी, प्रभारी योजना प्रमोद कुमार सत्या और कृषि विपणन विभाग के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular