Monday, June 22, 2026
Hometrendingशिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ का शिक्षा निदेशालय के आगे सांकेतिक धरना 20...

शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ का शिक्षा निदेशालय के आगे सांकेतिक धरना 20 को

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष कमल नारायण आचार्य ने बताया कि दिनेश कुमार शर्मा, वरिष्ठ सहायक, रामावि, दांतिल कोटपुतली के आत्महत्या संबंधी प्रकरण में आत्महत्या में संलग्नता/अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के आरोपियों की जांच की मांग करते हुए 19 अप्रैल तक कार्यवाही नहीं होने पर शिक्षा निदेशालय बीकानेर के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरने का नोटिस शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा निदेशक को दिया गया था। तद्नुसार कार्यवाही कर संघ को अवगत नहीं करवाने के कारण 20 अप्रैल को शिक्षा निदेशालय के समक्ष प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया जायेगा।

आचार्य ने बताया कि धरने के माध्यम से पीईईओ एवं यूसीईईओ कार्यालयों को प्रशासनिक स्तर पर सुदृढ करने एवं सुचारू रूप से संचालन के लिए मंत्रालयिक संवर्ग के अतिरिक्त पदों का सृजन के तहत प्रत्येक कार्यालय में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी का एक पद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के दो पद, वरिष्ठ सहायक के तीन पद, कनिष्ठ सहायक के पांच पद एवं सहायक कर्मचारी के दो पद देने की मांग एवं संघ के 11 सूत्रीय मांग पत्र पर शासन एवं शिक्षा प्रशासन द्वारा वांछित कार्यवाही तुरन्त गति से करने के लिए भी ध्यान आकर्षित करवाया जायेगा।

आचार्य ने बताया कि आज शिक्षा निदेशक महोदय के जयपुर प्रवास के कारण शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों रिछपाल सिंह उपनिदेशक प्रशासन, अरूण कुमार शर्मा स्टाफ ऑफिसर, शिक्षा निदेशक, अहसान अली अनुभाग अधिकारी सतर्कता तथा नूतन कुमार हर्ष लेखाअधिकारी बजट से भी सम्पर्क कर संघ की मांगों पर कार्यवाही नहीं करने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। आचार्य ने बताया कि समस्त स्थितियों पर विचार के लिए आज शिक्षा निदेशालय स्थित संघ कार्यालय में आपात बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश संस्थापक मदन मोहन व्यास, प्रदेश संरक्षक राजेश व्यास, प्रदेश परामर्शक गिरीराज हर्ष, बलवेश चांवरिया, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष गिरजाशंकर आचार्य, प्रदेश महामंत्री ओम बिश्नोई, प्रदेश कोषाध्यक्ष नवरत्न जोशी, राजेश पारीक, जिलाध्यक्ष अविकान्त पुरोहित आदि पदाधिकारियों ने भाग लिया।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!