









बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का आज बीकानेर आगमन पर कार्यकर्त्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उनकी आगवनी में सिविल एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे। इस दौरान भाटी समर्थकों ने वसुंधरा राजे जिंदाबाद, देवीसिंह भाटी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके अलावा राजस्थान की सीएम कैसी हो, वसुंधरा राजे जैसी हो… सरीखे नारे भी लगे।
आपको बता दें कि पूर्व सीएम की अगवानी करने पहुंचे भाजपा नेताओं में संगठन से जुड़े बड़े नेता नजर नहीं आये। मीडिया से बातचीत के दौरान राजे ने कहा कि बीकानेर से मेरा गहरा जुड़ाव है। आपको बता दें कि पूर्व सीएम राजे यहां पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने लालगढ़ पैलेस पहुंची।





