Sunday, June 21, 2026
Hometrendingवसुंधरा राजे पहुंची शिव विलास, पूर्व राजमाता के निधन पर जताया शोक

वसुंधरा राजे पहुंची शिव विलास, पूर्व राजमाता के निधन पर जताया शोक

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com राजस्‍थान की पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे आज बीकानेर प्रवास के दौरान बीकानेर पूर्व से विधायक सिद्धि कुमारी की दादीसा एवं पूर्व राजमाता सुशीला कुमारी के निधन पर उनके आवास शिव विलास पहुँचकर श्रद्धाजंलि अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की एवं शोक संतप्त परिवारजनो से मिलकर ढाढस बंधाया। सिद्धि कुमारी ने राजमाता के उम्र के पड़ाव के अनुभव साझा करते हुए उनकी सक्रियता और जीवन शैली के बारे में वसुंधरा राजे को बताया उनके प्रवास और किस तरह वो धारा प्रवाह गुजराती और मारवाड़ी बोलती थी और अंतिम समय में भी ऊर्जा से भरी और परिवार के प्रति समर्पण के भाव को सुनकर वसुंधरा राजे अभिभूत हुई।

पूर्व मुख्यमंत्री राजे के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत, कालीचरण सर्राफ, पूर्व संसदीय सचिव विश्वनाथ मेघवाल ने भी शोक व्यक्त किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से मिलने सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व प्रशंसक भी शिव विलास पहुंचे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, मोहन सुराणा, राजेंद्र पंवार, महावीर रांका, अरुण जैन, भगवान सिंह मेड़तिया, मनीष सोनी, आनंद सिंह भाटी, सुशील शर्मा, नरसिंह सेवग, अजय खत्री, विनोद करोल, करण प्रताप सिसोदिया, रघुराज सिंह राठौड़, हुकमचंद कांटा, गजेंद्र राठौड़, पवन चांडक, सुमन छाजेड़, छाया गुप्ता, मधुरिमा सिंह, मांगीलाल विश्नोई, संजय गुप्ता, फारूक चौहान, हिमांशु शर्मा, जितेंद्र भाटी, अनूप गहलोत के साथ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

AdAdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!