बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र के पंचमुखा हनुमानजी मंदिर क्षेत्र स्थित एक घर में अकेली महिला पर हमला करके गहने और डेढ लाख रुपए की नगदी लूट कर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला (नौकरानी) को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि घटना की इत्तला मिलने के बाद पुलिस ने समूचे इलाके में नाकेबंदी करवा दी गई। घटना के कुछ घंटों के बाद ही आरोपी महिला रूपा देवी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। रूपा को कुछ दिन पहले ही घर पर काम के लिए रखा था।
कोटगेट थानाप्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि 62 वर्षीय प्रेमलता माली अपने घर में अकेली थी। उसके पति दुकान पर गए हुए थे तथा बेटा भी किसी काम से घर से बाहर था। आज दोपहर बाद करीब साढे तीन बजे प्रेमलता पर हमले की घटना हुई। इसके बाद आरोपी महिला फरार हो गई। हमले में प्रेमलता के चोटें आई है। आरोपी महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली बताई जा रही है।






















